फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shri Ram's city will be connected to all cities of the country: Nandi

देश के सभी शहरों से जुड़ेगी श्रीराम की नगरी:नंदी

Sun, 28 Feb 2021 06:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram's city will be connected to all cities of the country: Nandi
गोपीगंज नगर में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को स्मृति चिह्न देते व्यापारी। संवाद - फोटो : BHADOHI
भदोही। प्रदेश के नागरिक उड्डयन, पेंशन, मुस्लिम वक्फ, मुस्लिम कल्याण व हज कैबिनेट मंत्री, नंद गोपाल नंदी ने कहा कि सरकार कालीन उद्योग और कालीन नगरी की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयासरत है। जनभावनाओं को देखते हुए अयोध्या में 554 एकड़ भूमि पर भव्य हवाई अड्डा का निर्माण भी शुरू हो गया है। वे बीती रात मर्यादपट्टी स्थित कालीन निर्यातक सुभाष कुमार गुप्ता के आवास अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के लिए 554 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। राज्य सरकार 500 करोड़ रुपये दे चुकी है। हाल ही मे प्रदेश के बजट में भी 101 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है जबकि केंद्र सरकार ने भी 250 करोड़ रुपये दिए हैं। आने वाले समय में श्रीराम की नगरी देश के प्रमुख शहरों से हवाई यात्रा से जुड़ जाएगी। प्रयास है कि एक घंटे की यात्रा के लिए 2500 रुपये ही खर्च करने पड़ें। प्रधानमंत्री का सपना था कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज की यात्रा करे। जो कुछ वर्षों में दिखने लगेगा। प्रदेश के सभी मंडलों को बाकी नगरों से जोड़ने का प्रयास शीघ्र पूरा हो जाएगा। जब प्रदेश में सरकार बनी थी तो केवल चार हवाई अड्डे थे। इस समय 8 क्रियाशील हैं। जबकि 11 और निर्माणाधीन हैं जिनमे सोनभद्र, आजमगढ़, मुरादाबाद, अलीगढ़, बरेली, आगरा, कानपुर आदि शामिल हैं। इससे एविएशन सेक्टर में उप्र अग्रणी राज्य के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन

इससे पूर्व रात 10.30 बजे भारी संख्या में व्यापारी कैबिनेट मंत्री के स्वागत के लिए डटे रहे। वैश्य समाज उप्र, काती व्यावसायियों व शहर के व्यापारियों ने उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया। व्यापारियों ने उनके समक्ष वर्तमान में यातायात समस्या से अवगत कराया गया। धौरहरा में नए पुल की स्वीकृति की भी मांग की। सुभाष गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, मुकेश गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, विनय गुप्ता, राजीव गुप्ता, रामचंद्र यादव, रामू शर्मा, जितेंद्र जैन, नंदलाल साहू, अमित गुप्ता, विनोद कुमार, हरि जी कोठारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed