फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Show pass by being in first class, let's create history today

प्रथम श्रेणी में होकर दिखाएं पास, आइए आज रचें इतिहास

Mon, 07 Mar 2022 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Show pass by being in first class, let's create history today
भदोही जिले की मखमली कालीन की बदौलत देश-विदेश में पहचान है। यहां की तीन विधानसभा सीटों पर चुनाव की चर्चा हर बार काफी गर्म रहती है। वर्ष 1994 में वाराणसी से अलग होकर जब भदोही जिला बना तब से यहां राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज रही है। राजनीतिक दलों के लोग जितनी दमदारी से अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारते हैं, उतनी ही दमदारी से यहां के मतदाता भी अपना जनप्रतिनिधि चुनते हैं। हालांकि मतदान प्रतिशत के मामले में जिले का रिकार्ड बहुत अच्छा नहीं रहा है।
विज्ञापन

जब से भदोही जिला बना है तब से अब तक एक बार भी 60 फीसदी मतदान का आंकड़ा नहीं पहुंच सका है। इस बार आप सबकी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि सोमवार को सबसे पहले मतदान करें फिर जलपान करें। आपका एक-एक वोट कीमती है। स्वस्थ लोकतंत्र और जिले के विकास के लिए अत्यधिक मतदान जरूरी है। निर्वाचन आयोग खुद इस दिशा में आगे आया है। स्वीप कार्यक्रमों से मतदाताओं को जागरूक करने के कार्य किए जा रहे हैं। मीडिया की ओर से भी इसमें सहयोग दिया जा रहा है। लोकतंत्र की मजबूती बनाए रखने के लिए मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक कैसे बढ़ाया जाए, इसके लिए सामूहिक कोशिश की गई है। ऐसे में आपके सामने सोमवार को इस कोशिश को अंजाम तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका है। आइए इस सपने को साकार करें और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करें। एक-एक वोट से मत प्रतिशत बढ़ाएं, प्रथम श्रेणी में पास होकर दिखाएं और इतिहास रचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed