फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Show cause notices issued to four principals

चार प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Show cause notices issued to four principals
मिड-डे-मिल की गुणवत्ता में कमियां सामने आने के मामले में बीएसए ने चार प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। तहसीलदार सदर की रिपोर्ट पर की गई इस कार्रवाई से एमडीएम में मनमानी करने वालों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर विजय कुमार यादव ने बताया कि डीएम आर्यका अखौरी के निर्देश पर 25 नवंबर को प्राथमिक विद्यालय केशवपुर-सरपतहां, शिवरामपुर, कंपोजिट विद्यालय मतेथू और केशवपुर का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान बच्चों की संख्या कम होने पर मिड-डे-मिल अधिक मात्रा में बनाने और फल, दूध, सब्जी का मानक विपरीत पाया गया था। दूध में मिलावट, फल के स्थान पर मात्र केला देने और उसमें भी कटौती का मामला सामने आने पर रिपोर्ट विभाग को भेजी गई थी। बीएसए बीएन सिंह ने बताया कि मिड डे मील की गुणवत्ता में कमियां सामने आने पर रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। निर्धारित समय में जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed