{"_id":"5ea01bf68ebc3e90a074e84e","slug":"short-circuit-caused-a-fire-in-the-shop-loss-of-thousands-bhadohi-news-vns521417310","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॅार्टसर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॅार्टसर्किट से दुकान में लगी आग, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी(भदोही)। थानाक्षेत्र के मानिकपुर गांव में मंगलवार की देर रात शॉर्टशर्किट से आग लग जाने के कारण दो दुकानें जल कर राख हो गईं। दुकानदारों के मुताबिक इसमें हजारों का नुकसान हो गया। शोरगुल पर जुटी भीड़ और सूचना पर पुलिस के साथ पहुंचे फायर ब्रिगेड दल ने कड़ी मेहनत कर बढ़ रहीं आग की लपटों को बुझाने में सफलता पाई।
मानिकपुर-मोढ़ निवासी बब्बू गुप्ता भदोही-वाराणसी मार्ग के किनारे संदीप दुबे नामक व्यक्ति का कमरा लेकर जनरल स्टोर की दुकान चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। दुकान के बगल वाले कमरे में बोरी का गोदाम बनाया है। कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए लगे लॉकडाउन में दुकानें बंद चल रही हैं। देर रात बिजली के शॉर्टसर्किट हो जाने के चलते भीषण आग लग गई। जब तक दुकानदार शोरगुल मचाकर बचाव के प्रयास में जुटता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर दुकानों में रखे हजारों रुपये के सामान को जला कर राख कर दिया। दुकानदार के साथ ही मकान स्वामी संदीप दुबे को भी काफी क्षति उठानी पड़ी है। जानकारी पर तहसीलदार भदोही भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच नुकसान की जांच करने में जुटे रहे।