फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shiwalyon devotees descended on the Jalabhishek

शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े भक्त

Tue, 04 Aug 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 04 Aug 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Shiwalyon devotees descended on the Jalabhishek
सावन के पहले सोमवार को जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा। बड़ी संख्या में कांवरियों और श्रद्धालुओं ने भोले को जलाभिषेक कर लोक कल्याण की कामना की। कांवरियों की सुरक्षा को लेकर जीटी रोड पर प्रशासन ने कड़ी चौकसी बरती।
विज्ञापन


प्रयाग से गंगाजल लेकर आए कांवरियों की टोली भोर से ही बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने में जुट गई। हर-हर महादेव- बोल-बम की गूंज से शिवालय गुंजायमान होते रहे। ज्ञानपुर स्थित सिद्घपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर व्रती महिलाओं के साथ-साथ कांवरियों ने भी बेल, धतूरा और गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। इसी तरह जिले के अन्य शिव मंदिरों पर सुबह से लेकर दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड उमड़ी।
विज्ञापन


जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, विंध्य के मध्य उत्तरवाहिनी गंगा के तट पर स्थित स्वयंभू बाबा सेमराधनाथ धाम में भोर से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। हजारों की संख्या में कांवरियों ने बाबा का जलाभिषेक किया। मंदिर के आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलाभिषेक के लिए महिला-पुरुष और कांवरियों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग की गई थी। कौलापुर संवाददाता के अनुसार, सावन के पहले सोमवार को तिलंगा स्थित तिलेश्वरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, शिव परिवार बड़े शिव धाम की ओर से सावन के पहले सोमवार को बाबा बड़े शिव का श्रद्घालुओं ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया। विद्वान आचार्य रामजी पाठक, शेषधर पाठक, सुनील मिश्रा, सत्यदल मिश्रा, मनोज पाठक सहित एक दर्जन आचार्यों ने रुद्राभिषेक कराया। पूर्व प्रमुख अखिलेश्वर प्रताप सिंह सहित 30 लोगों ने सपत्नीक रुद्राभिषेक किए। इस मौके पर कमेटी के दीपचंद्र मोदनवाल, दिनेश अग्रहरी, पिंटू मोदनवाल, शिव अग्रहरी, शंकराचारी दूबे, शिवशंकर गुप्ता, गोविंद साहू मौजूद थे।

आतंकी संगठन आईएसआईएस की बढ़ती सक्रियता और पंजाब में आतंकी हमले को लेकर सावन मेले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और पीएसी के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स को अति संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है।
पहली बार सावन मेले की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए आरएएफ तैनात की गई है। गोपीगंज में जीटी रोड और भदोही नगर में आरएएफ ने कांवरियों की सुरक्षा पर खास नजर रखी। जीटी रोड पर प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के अलावा बैरिकेडिंग स्थलों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अति संवेदनशील स्थान गोपीगंज, भदोही नगर में पुलिस, पीएसी के अलावा आरएएफ की टीम ने चक्रमण किया। खुफिया विभाग की माने तो आईएसआईएस की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए केंद्र से अलर्ट किया गया है।


एसपी एके राय ने कहा कि जीटी रोड पर 22 पुलिसकर्मियों को कांवरियों की शक्ल में लगाया गया है। ऊंज से लेकर बाबूसराय तक कांवरियों के साथ वह भी चक्रमण करते रहेंगे। दो कंपनी पीएसी, 250 पुलिसकर्मी तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed