फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shicshamitron the BRC inlaid lock, display

शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर जड़ा ताला, प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 15 Sep 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Shicshamitron the BRC inlaid lock, display

विज्ञापन

हाईकोर्ट से समायोजन निरस्त होने के बाद जिले के शिक्षामित्रों में उबाल आ गया है। सोमवार को शिक्षामित्रों ने स्कूलों में कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। बीआरसी डीघ में ताला बंद कर प्रदर्शन किया। तत्पश्चात राष्ट्रपति, केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा।

करीब एक दशक की लंबी लड़ाई के बाद प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों का समायोजन दो दिन पूर्व हाइकोर्ट ने निरस्त कर दिया। समायोजन निरस्त होने के बाद शिक्षामित्र लामबंद होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


सोमवार को जिले के डीघ, औराई, भदोही, सुरियावां, अभोली और ज्ञानपुर ब्लाक में पढ़ाने वाले शिक्षामित्रों ने पठन-पाठन का बहिष्कार कर विरोध जताया। शिक्षामित्रों ने कहा कि 15 साल से स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के बाद दूध में मक्खी की तरह उन्हें निकालकर बाहर करना न्यायोचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य बहिष्कार के दौरान शिक्षामित्रों ने शिक्षक संगठनों और विद्यालयों के शिक्षकों से आंदोलन में शामिल होने केे लिए आग्रह किया। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, सहायक अध्यापक पद पर समायोजन रद्द होने पर शिक्षामित्रों ने सोमवार को बीआरसी डीघ का ताला बंद कर विरोध प्रदर्शन किया।


शिक्षामित्रों ने कहा कि मात्र तीन हजार मानदेय में कई साल नौकरी करने के बाद उनका समायोजन सहायक अध्यापक पद पर किया गया। शिक्षामित्रों ने राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से गुहार लगाई।  प्रदर्शन करने वालों में शिव कुमार पांडेय, अरविंद  शुक्ला, गौरव चौबे, वंश बहादुर यादव, राजनाथ यादव, मंशाराम, अवधेश कुमार, राजेश कुमार, महेंद्र कुमार, रीता  देवी, ममता, मंजू, संध्या सहित कई शिक्षामित्र रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed