{"_id":"6176ed20058331662c63d260","slug":"shed-sweat-to-win-in-sports-bhadohi-news-vns61924560","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में जीत के लिए बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में जीत के लिए बहाया पसीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीगंज। युवा कल्याण विभाग की तरफ से सोमवार को मिनी स्टेडियम चकमानधाता में ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें अलग-अलग गांव से आए बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग की प्रतिक्षा और मनीषा ने अपना दबदबा कायम रखा।
बालक वर्ग के 100 मीटर में अनुज कुमार प्रथम, अनिल प्रजापति द्वितीय, आशीष तृतीय, 400 मीटर में संतोष प्रथम, शुभम द्वितीय और दीपक तृतीय रहे। आठ सौ मीटर में अनिल प्रथम, शुभम द्वितीय, आशीष तृतीय, 1500 मीटर में सौरभ मौर्य प्रथम, अनूप यादव द्वितीय, चंदन को तीसरा स्थान मिला। तीन हजार मीटर में आशीष कुमार प्रथम, आशीष बिंद द्वितीय रहे। लंबी कूद में आशीष, गोला थ्रो में प्रांजल और डिस्कस में उमेश यादव प्रथम रहे। बालिका वर्ग के 100 और 400 मीटर में मनीषा सिंह प्रथम, प्रतिक्षा द्वितीय रहीं। 100 मीटर में पुष्पा पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। आठ सौ मीटर में प्रतिक्षा शुक्ला प्रथम, कीर्ति शुक्ला द्वितीय और सुषमा तृतीय रहीं। लंबी कूद में कंचन याव प्रथम, प्रियंका याव द्वितीय और प्रतिक्षा शुक्ला तृतीय रहीं। वालीबाल के बालिका वर्ग में चहरपुर विजेता और धनापुर उप विजेता रहा। बालक वर्ग कबड्डी में परशुरामपुर और बालिका में चहरपुर ने जीत दर्ज की। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बबलू सिंह ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया गया। विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में सुभाष यादव, राजाराम पाल, सुशील बिंद, जीत नारायण, श्याम बिहारी मौर्य, लेखराज यादव रहे। इस मौके पर काशीनाथ, आशीष कुमार, भानु प्रताप सिंह, रवीश यादव आदि रहे।