फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shared picture with girlfriend uploaded painful reel and committed suicide police is investigating

Bhadohi News: प्रेमिका संग शेयर की तस्वीर, दर्द भरे रील अपलोड कर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस कर रही जांच

Mon, 05 May 2025 06:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 05 May 2025 06:12 PM IST
सार

हरिरामपुर गांव की नाटक मंडली में काम करने वाले युवक ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार युवक प्रेमिका से शादी न होने से आहत था। मरने से पहले इसने दर्द भरे गाने अपलोड किए उसके बाद प्रेमिका संग तस्वीर भी शेयर की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Shared picture with girlfriend uploaded painful reel and committed suicide police is investigating
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोइरौना थानाक्षेत्र के हरिरामपुर गांव में रविवार की रात एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। मरने से पहले उसने फेसबुक पर प्रेमिका संग तस्वीर शेयर किया। दर्द भरे रील को अपलोड किया। उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बता दें कि श्याम सुंदर इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूर्ण करने के बाद नाटक मंडली और वीडियो रिकार्डिंग का काम करने लगा। रविवार शाम को वह घर आया। वह बस्ती के सभी लोगों से मिलकर कमरे में सोने चला गया। घर वालों से बताया कि तबियत ठीक नहीं है और खाना नहीं खाया। रात में करीब 12 बजे परिवार वाले उसके कमरे में देखने गए तो वह फंदे से लटक रहा था।
विज्ञापन


यह देख परिवार वालों के पैरो तले जमीन खिसक गई। मरने से पहले श्यामसुंदर ने फेसबुक पर एक लड़की के साथ पोस्टर शेयर किया। उसमें दर्द भरे गीत लगाकर रील को अपलोड किया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। जीवित होने की उम्मीद लेकर परिजन उसे गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोइरौना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। श्यामसुन्दर के अचानक से फांसी लगाकर जान देने की बात को लेकर दिनभर क्षेत्र में तमाम की अफवाहें उड़ती रही। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। बताया जाता है कि उसका एक युवती से प्रेम-प्रंपंच था।


जिससे वह शादी करना चाहता था, लेकिन परिजन इससे असहत थे। कटरा चौकी इंचार्ज सुरेश यादव ने बताया कि वह कपड़े का फंदा बना कर घर के अंदर बल्ली से लटका हुआ था। प्रथम दृष्टया आत्महत्या लग रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed