फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shaheed NaPeople wept on the martyrdom of Hanumnthppa

हनुमंथप्पा की शहादत पर रोए लोग

Fri, 12 Feb 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला भदोही Updated Fri, 12 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Shaheed NaPeople wept on the martyrdom of Hanumnthppa
 नागरिक, बच्चे सभी एकजुट होकर हनुमंथप्पा को श्रद्धांजलि दी। ज्ञानपुर नगर में नगरवासियों ने कैंडिल जलाकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की तो   भदोही नगर के वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में बच्चों ने श्रद्धांजलि दी तो जीबी पंत में बच्चों ने कैंडिल मार्च निकाला।
विज्ञापन



केबिल ऑपरेटर संघ के जिलाध्यक्ष कोको दूबे के नेतृत्व में ज्ञानपुर में नागरिकों ने कैंडिल जलाकर जवान की शहादत का नमन किया। साथ ही बर्फीले तूफान में शहीद हुए अन्य जवानों को भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि देश की सीमाओं को संभालने वाले जवानों की मेहनत से हम रात को चैन से सोते हैं। लोगों ने कहा-हनमनथप्पा अमर रहे। इस मौके पर कल्लू, संतोष, विनय, अशोक, ताहिर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भदोही के स्टेशन रोड स्थित वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शालिनी मेहरा और प्रबंधक पुनीत मेहरा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने हिस्सा लेकर शहीद जवान हनमनथप्पा को याद किया।


इसी तरहचौरी संवाददाता के अनुसार, श्री जीबी पंत फाउंडेशन स्कूल मानिकपुर में लांस नायक हनुमनथप्पा के निधन पर श्रद्धांजलि दी  शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा। मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। श्रीराम सिंह, राम आसरे यादव, सुनीता मिश्रा, सुभाष दूबे, रामबली वर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed