फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven-year record broken, mercury dropped to 4.3 degrees

टूटा सात साल का रिकार्ड, पारा 4.3 डिग्री और लूढ़का

Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seven-year record broken, mercury dropped to 4.3 degrees
जिले में ठंड ने मंगलवार को बीते सात साल के रिकार्ड को तोड़ दिया। न्यूनतम तापमान में 24 घंटे के भीतर 4.3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के साथ ही हवा होने के कारण गलन काफी ज्यादा रही। इस वजह से पूरे दिन लोग परेशान रहे। दिन भर ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। जिन्हें बहुत ज्यादा जरूरी था वही बाहर निकले। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 12.5 रहा। न्यूनतम तापमान इससे पहले 2015 में 4.8 तक गिरा था।
विज्ञापन

बेजवां स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2012 से लेकर अब तक अधिकतम तापमान में इतनी गिरावट कभी नहीं हुई थी। यहां के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि 18 जनवरी की तिथि में 2015 में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 14.4 डिग्री था। उसके बाद इस बार यह भी रिकार्ड टूट गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री रहा। इससे पहले सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री डिग्री और अधिकतम 16.7 डिग्री रहा। अत्यधिक ठंड के लोग कारण लोग पूरे दिन परेशान रहे। ठंड के कारण प्राइवेट बस स्टैंडों पर भी भीड़ तो कम नहीं दिखी, लेकिन रेलवे स्टेशनों पर इसका असर जरूर दिखा। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन कम ही यात्री देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed