{"_id":"6050f5528ebc3e593b4023d1","slug":"seven-street-lights-found-bad-during-investigation-bhadohi-news-vns5802774146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में खराब मिली सात स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में खराब मिली सात स्ट्रीट लाइट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर (भदोही)। डीघ ब्लाक के दरवांसी गांव की जांच में सात स्ट्रीट लाइटों को खराब मिलने और प्रधान से रिकवरी की सुगबुगाहट तेज हो गई है। दिसंबर 2020 में गांव निवासी निर्भय सिंह, कैलाशनाथ सिंह, राजकुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, सुशील सिंह, अरुण सिंह आदि ने शपथपत्र डीएम को देकर जांच की मांग की थी। अब इस मामले में सख्त रुख दिखाकर डीएम ने जांच की जिम्मेदारी पीडी डीआरडीए को सौंप दी।
फरवरी 2021 में जांच शुरु कर पीडी की टीम में सात स्ट्रीट लाइटों को खराब पाया था और मात्र एक बस्ती में योजना का लाभ देने, बिना लाभ दिए लाभार्थियों को सूची में शामिल करने की हकीकत पर टीम ने ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी से सवाल-जवाब किया। जबकि शिकायतकर्ताओं ने जांच में लीपापोती होने की आशंका में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराया। इसका असर रहा कि जांच टीम ने मात्र सात स्ट्रीट लाइटों को खराब दिखाकर रिकवरी के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दिया। इस संबंध में पीडी मनोज कुमार राय ने बताया कि जांच में मिली खामियों पर रिपोर्ट तैयार की गई है। ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह बाबा ने शिकायत को निराधार बताकर बदनाम करने की साजिश बताया।