फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven promising students from Bhadohi got success in NEET

Bhadohi News: नीट में भदोही के सात होनहारों को मिली सफलता

Thu, 06 Jun 2024 03:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Seven promising students from Bhadohi got success in NEET
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से मंगलवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यूजी (नीट यूजी) के नतीजे जारी कर दिए गए। नीट की परीक्षा में जिले के सात युवाओं ने सफलता प्राप्त की। परिणाम जारी होते हुए विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। बच्चों की सफलता से अभिभावक भी खुश नजर आए। अभिभावकों समेत गांव के लोगों ने नीट यूजी की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का मुंह मीठा कराकर शुभकामना दी।
विज्ञापन

ऊंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के दो बच्चों नीट पास की। जिसमें नवधन निवासी सुशील पांडेय के पुत्र प्रशांत पांडेय ने ऑल इंडिया 4145 रैंक प्राप्त किया। इन्होंने 720 में 691 अंक प्राप्त किये। इसी तरह अरता मरसडा भदोही निवासी राजेश दुबे के पुत्री नीलम दुबे ने आल इंडिया रैंक 39741 रैंक प्राप्त कर परिजन समेत क्षेत्र का मान बढ़ाया। स्थानीय लोगों ने दोनों होनहारों को बधाई दी। सुरियावां प्रतिनिधि के अनुसार पूरे मनोहर अभिया निवासी मनोज कुमार दुबे की पुत्री शीतल दुबे ने नीट यूजी पास की। इन्होंने 13606 रैंक प्राप्त किया। इन्हें 720 में 671 नंबर प्राप्त हुए। इनके पिता लेखपाल हैं। इन्होंने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा सेवाश्रम इंटर काॅलेज से की। बताया कि उनकी बेटी का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना था। सुरियावां निवासी डॉ. सुजीत कुमार बिंद के पुत्र गौरव कुमार बिंद ने यूजी नीट में 661 अंक प्राप्त किए। इनका ऑल इंडिया रैंक 20758 रहा।
विज्ञापन

भदोही प्रतिनिधि के अनुसार नगर के मलिकाना मोहल्ला निवासी मो.नासिर के पुत्र मो.मुदस्सिर खान ने 747 आल इंडिया रैंक प्राप्त कर परीक्षा पास की है। मुदस्सिर ने 720 में 706 अंक हासिल किए हैं। वहीं नगर के रेवड़ापरसपुर के विजय विश्वकर्मा के पुत्र रितेश विश्वकर्मा ने 676 अंक के साथ आल इंडिया रैंक 10793 हासिल की है। मुदस्सिर और रितेश दोनों ही वुडवर्ड पब्लिक स्कूल के छात्र रहे हैं। वुडवर्ड स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मेहरा ने बताया कि स्कूल खुलने पर दोनों छात्रों का अभिनंदन किया जाएगा। इसी तरह सुभाष सिंह चौहान के पुत्र रणविजय सिंह चौहान ने भी 720 में 640 अंक के साथ आॅल इंडिया में 38911 रैंक प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed