फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seven new doctors to be posted in the district; correspondence initiated

Bhadohi News: जिले में तैनात होंगे सात नए डॉक्टर, किया पत्राचार

Sat, 22 Aug 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Seven new doctors to be posted in the district; correspondence initiated
ज्ञानपुर। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर करने की कवायद शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने शासन को पत्राचार कर सात नए डॉक्टरों की मांग की है। सभी डॉक्टरों की तैनाती जिला अस्पताल समेत सीएचसी, पीएचसी पर होगी। इससे यहां स्वास्थ्य व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। जिले में दो राजकीय अस्पताल, छह सीएचसी, 20 पीएचसी है। जहां करीब 175 चिकित्सकों की जरूरत है। वर्तमान में 150 सरकारी, संविदा के डॉक्टरों की तैनाती है। कई केंद्रो पर चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को रेफर करना पड़ता है। पहले सविंदा के डॉक्टरों की तैनाती जिले से होती थी, लेकिन अब शासन स्तर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन स्तर से ही उनका चयन कर जिले में भेजा जाएगा। विभाग की तरफ से उनको जरूरत वाले स्थान पर भेजा जाएगा। विभाग को शासन ने मांग पर सकारात्मक आश्वासन मिला है। जल्द ही नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद तैनाती की जाएगी। नए डॉक्टरों की तैनाती से ओपीडी में मरीजों सहूलियत होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन

जिले में सात संविदा के डॉक्टरों की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही नियुक्ति हो जाएगी। जहां चिकित्सकों की कमी है वहां भेजा जाएगा। - डॉ. एसके चक, सीएमओ भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article