फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seva portal will itself search for employment for skilled people

Bhadohi News: हुनरमंदों को रोजगार के लिए खुद तलाशेगा सेवा पोर्टल

Fri, 03 Nov 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Seva portal will itself search for employment for skilled people
कुशल कारीगरों को रोजगार तलाशने की जरूरत नहीं है। प्रदेश सरकार के सेवा मित्र पोर्टल के माध्यम से काम उन्हें खुद तलाश कर रोजगार देगा। पोर्टल पर वर्तमान में 15 सेवाओं को लेकर बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए तीन सेवा प्रदाताओं का चयन किया गया है।
विज्ञापन

हुनरमंद को काम देने के लिए सरकार की ओर से सेवा मित्र पोर्टल में नई सेवाओं को जोड़ा गया है। इसमें एक दिवसीय कार्य अवधि वाले इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टेलर, फीटर, मैकेनिक, ब्यूटिशियन, सैलून मैन, टैक्सी ड्राइवर, पेंटर, नर्सिंग,डायग्नोस्टिक सर्विस, डिजाइनिंग समेत 15 सेवा प्रदाताओं को पंजीकृत किया गया है। अब रोजमर्रा घरेलू सेवाएं देने वाले लोगों के काम को भी प्रमाणित किया गया है। सेवामित्र पोर्टल पर तीन सेवा प्रदाता भी नामित हो गए हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी शिवानी ने बताया कि संबंधित सेवाओं का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि इसके लिए टोल फ्री नंबर 155330 भी जारी किया गया है। इससे लोगों को कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे अपने किसी प्रोजेक्ट पर काम के लिए सेवा प्रदाता को फोन कर बुला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed