फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Set up shop in the vending zone, park the vehicle on the stand

वेंडिंग जोन में दुकान लगाएं, स्टैंड पर खड़ा करें वाहन

Wed, 25 May 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Set up shop in the vending zone, park the vehicle on the stand
जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने, बाजार में होने वाले हादसों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कलेक्ट्रेट में व्यापारियों के साथ बैठक की। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से कहा गया कि दुकानदारों से कहें कि वेंडिंग जोन में ही दुकान लगाएं। अलग लगाने पर कार्रवाई होगी। यातायात व्यवस्था के लिए जो गोपीगंज में चार अस्थायी स्टैंड बनाए गए हैं वहीं वाहनों को खड़ा करें, सवारी उतारें और बैठाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गोपीगंज बाजार में रेहड़ी, ठेले, पटरी, पथ विक्रेताओं के लिए चरणवार वेंडिंग जोन का निर्माण कराया जा रहा है। जहां पर पथ विक्रेताओं को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया की सड़कों पर अतिक्रमण कर लेने से सड़कें कम चौड़ी हो जाती हैं जो यातायात दुर्घटना का एक प्रमुख कारण बनती है। बैठक में अधिशासी अधिकारी पीडब्लूडी ने डेलिगनेटर पोस्ट स्टैंड का मॉडल दिखाते हुए बताया की प्रमुख सड़को पर इसके लगने से यातायात में सुगमता होगी तथा दुर्घटना में कमी आएगी। बैठक में एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र, एएसपी राजेश भारती, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, सभी एसडीएम, सीओ, नगर पालिका के चेयरमैन, ईओ, एआरटीओ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed