फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Service lane of highway under encroachment

अतिक्रमण की जकड़न में हाईवे का सर्विस लेन

Fri, 26 Jun 2020 03:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
Service lane of highway under encroachment
ऊंज के गोधना में सर्विसलेन के किनारे अतिक्रमण। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 के सर्विस लेन अतिक्रमण की जकड़न में हैं। इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने के बाद भी अतिक्रमण रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं गिट्टी-बालू रखकर सर्विस लेन को कब्जा कर लिया गया है तो कहीं उसी पर गैरेज का काम किया जा रहा है। इससे आम आदमी आवागमन में मुश्किलों का सामना करने को विवश है।
विज्ञापन

राजमार्ग पर जटिल होती जा रही अतिक्रमण की समस्या पर संजीदगी नहीं दिखाई जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से राजातालाब-हंडिया खंड के 72 किलोमीटर वाले राजमार्ग को सिक्सलेन में परिवर्तित कर उत्तरी और दक्षिणी छोर पर सर्विस लेन का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन समुचित देखभाल के अभाव में अवैध ढंग से कंस्ट्रक्शन कारोबार, गैरेज के नाम पर अतिक्रमण हो जाने से लेन पर चलना मुश्किल हो गया है। भदोही जिले के पूर्वी छोर बाबूसराय से लेकर पश्चिमी छोर ऊंज तक दर्जनों स्थानों पर मनमानी ढंग से अतिक्रमण कभी भी देखा जा सकता है। बरसात के दिनों में जलजमाव और कीचड़ की बात को छोड़ दिया जाए तो वर्ष के बारह महीने लेन बाधित रहती है।
विज्ञापन

दोनों सर्विस लेन से जुड़े स्कूल, महाविद्यालय, हाईस्कूल-इंटर कॉलेज, सरकारी-अर्ध सरकारी अस्पताल, बाजार, पेट्रोलपंप आदि तक पहुंचने के लिए आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। निजी स्कूलों में चल रहे वाहनों के आने-जाने में परेशानियों से आजिज स्कूल संचालकों ने गत दिनों पुलिस-प्रशासन तक मामले को पहुंचाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग भी की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। परियोजना निदेशक एनएचएआई अश्वनी राय का कहना है कि प्राधिकरण की ओर से किसी भी तरह का परमशीन सर्विसलेन पर कारोबार करने के लिए नहीं मिलता। यदि लोग मनमाने ढंग से अतिक्रमण कर रहे हैं तो जिला प्रशासन को सख्त कदम उठाना चाहिए। कुछ स्थानों पर अतिक्रमण करने के मामले संज्ञान में आए हैं, जिनको हटवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed