फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Service and Kanvria Got lane encroachment

सर्विस और कांवरिया लेन से हटवाया अतिक्रमण

Mon, 25 Jul 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 25 Jul 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
 नगर के उत्तर और दक्षिण तरफ सर्विस लेन पर दूकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को एसओ अरूण कुमार दुबे ने रविवार को दलबल के साथ पहुंचकर हटवा दिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते नगर में घंटोंभर हड़कंप मचा रहा,वहीं कांवरिया लेन पर वाहन खड़े करके बेखबर रहे लोग भी पुलिस की कार्रवाई से इधर-उधर भागते दिखे। 
विज्ञापन

श्रावण मास शुरू होते ही नगर के सर्विस लेन पर अतिक्रमण करने वालों को एसओ अरूण कुमार दुबे ने खाली करने के लिए निर्देश दिया था। लेकिन चेतावनी के बावजूद भी अतिक्रमण कर्ताओं पर इसका असर नहीं हो रहा था। शनिवार को थाने में डीआईजी विंध्याचल रतन कुमार श्रीवास्तव चेकिंग के लिए पहुंचे थे। सर्विस लेन पर अतिक्रमण और कांवरिया लेन पर रसूखदारों के बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों को लेकर एसओ को हटवाने के लिए निर्देशित किया था। इस पर रविवार को एसओ दल बल के साथ नगर के चौराहे से लेकर पड़ाव और मिर्जापुर त्रिमुहानी तक दोनों तरफ अतिक्रमण हटवाया। पुलिस को दखते हुए सहमे दूकानदार खुद ही सामान लेकर भागते दिखे। मालूम हो कि श्रावण के पहले सोमवार को नगर की सड़कों पर कांवरियों की भीड़ बढ़ने के साथ अन्य समस्या बढ़ जाएगी। ऐसे में सर्विस लेन खाली रहने पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed