फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Server failure due to failure in bhadohi

सर्वर फेल होने से ठप रहे कार्य,डाकघरों में पसरा सन्नाटा

Fri, 14 Feb 2020 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Server failure due to failure in bhadohi
ज्ञानपुर। चंडीगढ़ मुख्यालय में आई खराबी से जिले में14 उपडाकघरों और 79 शाखाओं में सर्वर फेल होने से शुक्रवार को कामकाज पूरी तरह बाधित रहा। इससे करोड़ो की जमानिकासी नहीं हो सकी। काम के सिलसिले में डाकघरों पर आए उपभोक्ताओं को बैरंग वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

डाकघरों को सरकार भले ही आधुनिक करने की मुहिम में लगी है लेकिन जिले में विभागीय उदासीनता से उपभोक्ताओं को काफी परेेशानी का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों की कमी, तकनीकी खामियों से अक्सर डाकघरों में काम प्रभावित होता है। शुक्रवार को पूरे दिन सर्वर न चलने से जिले में तैनात उप निरीक्षक, उपडाकपाल, शाखा पोस्ट मास्टर देर शाम तक माथा थाम कर सर्वर चालू होने का इंतजार करते रहे। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया के तहत डाकघरों को सुदृढ़ तो करना चाह रही है लेकिन विभागीय तालमेल न बैठने के चलते व्यवस्था में सुधार न होना बड़ी समस्या है। उप डाकघरों और शाखाओं से जुड़े हजारों लोग शु्क्रवार को दिन भर हलकान रहे। दोपहर बाद से जमा-निकासी, किसान बचत पत्र, स्पीड पोस्ट, आनलाइन रजिस्ट्री, पोस्टल आर्डर, रेलवे टि कट, सीबीएस खाता खोलवाने समेत अन्य जरुरी कामकाज कराए बिना लौट गए। गोपीगंज, ज्ञानपुर नगर, जंगीगंज, कोइरौना, कटरा, धनतुलसी, ऊंज, दरवांसी, रोही, औराई, भदोही, सुरियावां, दुर्गागंज, चौरी, पाली आदि डाकघरों में करोड़ो का कारोबार प्रभावित हुआ। एसडीआई शशिकांत कन्नौजिया ने बताया कि मुख्यालय में आई खराबी के कारण उक्त समस्या खड़ी हुई। उच्चाधिकारियों तक मामला पहुंचाया जा चुका है। सर्वर चालू होते ही डाकघरों में कामकाज पटरी पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed