फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sensation after finding dead body of youth in Varuna river

वरुणा नदी में युवक का शव मिलने से सनसनी

Sun, 18 Sep 2022 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
Sensation after finding dead body of youth in Varuna river
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरी तुलसीचक में वरुणा नदी में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी दौड़ गई। मृतक की शिनाख्त पूर्व जिला पंचायत सदस्य माला देवी के पुत्र शशिकांत (25) के रूप में हुई। ग्रामीणों के मुताबिक शव के हाथ-पैर बंधे थे, शरीर पर चोट के कई निशान थे। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी गगनराज सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने चाचा राजेश कुमार तहरीर पर चार लोगों के विरुद्ध नामजद हत्या का मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। याकूबपुर निवासी शशिकांत भारती पुत्र शिव कुमार शनिवार शाम को घर से निकला था। देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में लग गए। इस सुबह लगभग 10 बजे किसी ने बताया कि वरुणा नदी में एक युवक की लाश तैर रही है। इस सूचना से गांव में खलबली मच गई और नदी किनारे भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान होते ही पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बताया कि मृतक की जेब में आधार कार्ड व कुछ रुपये थे। घर वालों ने शव को देखते ही पुलिस से हत्या कर लाश नदी में फेंके जाने का आरोप लगाया। शव के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा कर मामले की जांच में जुट गई। कोतवाल गगनराज सिंह ने कहा कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है। छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ चल ही है। चार बेटों और दो बेटियों वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य के परिवार में इस मौत से गमों का पड़ा टूट पड़ा है। खास बात यह है कि अभी शशिकांत अविवाहित था लेकिन वह घर की सभी जिम्मेदारियां अपने ऊपर ले चुका था। वह पिता के लिए बड़ी राहत बन गया था। पिता शिव कुमार भी कालीन मजदूरी कर घर का बोझ उठा रहे थे। सुबह बेटे का शव मिलने के बाद परिजन विलाप कर रहे थे। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। फिर उसके साथ ऐसा कौन कर सकता है। रो-रो कर माता का बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed