{"_id":"09a104e3b9345cd5e8ca696405ecb12f","slug":"semrad-fair-will-be-posted-24-hours-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमराध मेले में 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमराध मेले में 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 08 Jan 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसमें डीएम ने सेमराध के कल्पवास मेले की तैयारियों का जायजा लेने के अलावा ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। सरकार की योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचाने का निर्देश मातहतों को दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता से कराए जाएं। मानक में अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि किसी भी गांव में गड़बड़ी मिली तो संबंधित अधिकारी की खैर नहीं होगी।
उन्होंने मेले की तैयारियों को देखते हुए अधिशासी अभियंता विद्युत को 10 विद्युत पोल, जल निगम को हैंडपंप, मेले की साफ-सफाई के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पलिका गोपीगंज को निर्देश दिया।
विज्ञापन
मेले में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर रखने के लिए सीएमओ को निर्देश दिया कि 24 घंटे शिफ्ट वाइज डाक्टरों की तैनाती करें और एंबुलेंस की सुविधा भी रहे। जिलाधिकारी ने वरासत मामले, आम आदमी बीमा दुर्घटना बीमा, राजस्व देयों की वसूली, कंप्यूटराइज खतौनी, किसानों का पंजीकरण, तहसील दिवस पर लंबित प्रकरण के संबंध में जानकारी ली।
आदमी बीमा योजना में ग्राम में कुल 214 लाभार्थियों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें से 65 लाभार्थियों का बांड आ गया है, जिसे वितरण के लिए तहसीलदार को निर्देश दिया। दो केंद्रों में अतिकुपोषित बच्चों अंतिमा, प्रियांशु, पवन, सुनील को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए सीडीपीओ, आंगनवाड़ी, आशा को निर्देश दिया।
गांव की छात्रा काजल सिंह के स्वागत गीत पर मंत्रमुग्ध होकर जिलाधिकारी ने 500 रुपये नगद पुरस्कार प्रदान किया। पुलिस अधीक्षक एके राय ने कल्पवास मेले में समुचित सुरक्षा का वादा किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम विपिन कुमार, डीपीआरओ रामआसरे दूबे, डीएसओ संतोष निरंजन, उप कृषि निदेशक डॉ. आरके मौर्य, डीपीओ रविश्वर राव आदि मौजूद रहे।