फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seeing the meeting of the craters spills

सर्रोई का प्रसिद्ध भरत मिलाप

Sat, 26 Oct 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Seeing the meeting of the craters spills
भदोही। सर्रोई का प्रसिद्ध भरत मिलाप बीती रात हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। बाजार स्थित डीह बाबा मंदिर के पास बने भव्य मंच पर जब चारो भाईयों का अश्रूपूरित मिलन हुआ तो मौजूद हजारो श्रद्धालुओं के खुशी के आंसू छलक पड़े। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह भी इस गौरवमयी क्षण के साक्षी बने। उन्होंने कहा कि यही भारतीय संस्कृति की पहचान है।
विज्ञापन

अलग अलग छोर से श्रीराम, माता जानकी और लखन लाल सहित हनुमान जी और भरत, शत्रुघ्न की झांकी मंच तक पहुंची। लोग झांकी देख झूम उठे। और इससे पहले की लोग आपस में मिल पाते माहौल जय श्रीराम के नारों से गूंजनेलगा। मिलन देख मौजूद लोग भावुक हो उठे। पूरे कार्यक्रम में नगर के आस-पास के लोगों का हुजूम उमड़ने से माहौल भक्ति से भर उठा था। मेले में भारी संख्या में महिलाओं की भी भागीदारी हुई।
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि आए पुलिस कप्तान ने कहा कि भरत मिलाप का आयोजन भाई-भाई में प्रेम की पराष्ठा को दर्शाता है। यह भारतीय संस्कृति के ओतप्रोत है। कहा कि हमारी संस्कृति में दो महाकाव्य हैं। एक रामायण तो एक महाभारत। यह हम सबको तय करना है कि हमें जाना कहां हैं? आयोजन से बाजार में रात भर मेले जैसा माहौल रहा। बच्चों ने जमके खरीदारी भी की। इस मौके पर सीओ भूषण वर्मा, कोतवाल श्रीकांत राय, चौकी प्रभारी रविशकर राय भी सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विभिन्न लाग विमान हुए पुरस्कृत
भदोही। भरत मिलाप के मौके पर शनिवार को तड़के भरत मिलाप संपन्न हो जाने के बाद दूर दराज से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियो के साथ संपन्न हुआ। आयोजको द्वारा हरवर्ष प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष प्रथम पुरस्कार चेतगंज के दीनानाथ को एलसीडी टीवी, चेतगंज के रमाकांत को ही द्वितीय पुरस्कार साइकिल, गोपीगंज गुड्डू को तृतीय पुरस्कार मिला। इस मौके पर डेरवा राजकुमार, डेरवा सरयु प्रसाद, राजाराम मिस्त्री, सत्यम मिस्त्री, मुकेश मिस्त्री, हाशमी मिस्त्री, गुड्डू, राजा, आशीष मिस्त्री, शंकर मिस्त्री, राधेश्याम, अनिल कुमार, शिवपूजन मिस्त्री, वंशीधर मिस्त्री सहित लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed