फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Security beefed up in KNPG College, questioning of suspects

केएनपीजी कॉलेज में सुरक्षा बढ़ी, संदिग्धों से पूछताछ

Wed, 09 Nov 2022 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Security beefed up in KNPG College, questioning of suspects
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिन पूर्व दो छात्र गुटों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस अलर्ट है। बुधवार को कॉलेज खुला तो सीओ भुवनेश्वर पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी परिसर में पहुंचे। कॉलेज प्रशासन से संग कुछ संदिग्धों से पूछताछ की। इसको लेकर कॉलेज में गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान कई कुर्सियों, मेज को तोड़ा गया। इस दौरान कई छात्र चोटिल हुए। मामला छात्रों का होने से पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज तो नहीं किया, लेकिन सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी। कार्तिक पूर्णिमा के बाद बुधवार को कॉलेज खुलने और स्नातकोत्तर में प्रवेश को लेकर सीओ भुवनेश्वर पांडेय संग बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। सीओ ने प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे से सुरक्षा के मद्देनजर बात की। कहा कि पुलिस से जो अपेक्षा है उसे बताएं। जिससे कॉलेज परिसर में व्यवस्था बेहतर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed