फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Secondary schools to reopen today after 41 days.

Bhadohi News: 41 दिन बाद आज से खुलेंगे माध्यमिक विद्यालय

Wed, 01 Jul 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Secondary schools to reopen today after 41 days.
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड से संबद्ध माध्यमिक विद्यालय एक जुलाई से खुल जाएंगे। करीब 41 दिनों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद नए शैक्षणिक सत्र के लिए पठन-पाठन शुरू हो जाएगा। मंगलवार को परिसर की साफ-सफाई, कक्षाओं की व्यवस्था समेत सारी तैयारियां पूरी की गईं।
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टी होने से परिषदीय, माध्यमिक और इंटर कॉलेज माह भर से अधिक समय तक बंद रहे। 24 जून से पहली से आठवीं तक के विद्यालय खुल गए, लेकिन माध्यमिक विद्यालयों में पठन-पाठन नहीं शुरू हुआ। अब एक जुलाई से सभी विद्यालय खुल जाएंगे। मंगलवार को विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोपीगंज समेत कई विद्यालयों में साफ-सफाई कराई गई।
विज्ञापन

डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि एक जुलाई से माध्यमिक के सभी विद्यालय में पठन-पाठन शुरू हो जाएगी। सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। प्रधानाचार्य अजय त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन से सभी विषयों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed