फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Seal the entry way into the butcher hamlet

कसाई टोले में प्रवेश के रास्ते सील

Mon, 04 May 2020 09:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Seal the entry way into the butcher hamlet
कटरा बाजार की ओर से बांस बल्ली से सील किया गया कसाई टोला मार्ग। - फोटो : BHADOHI
भदोही। नगर के कसाई टोले में रविवार को पालिका के सफाईकर्मियों पर हुए हमले के बाद सोमवार को पुलिस प्रशासन ने कसाई टोले में आने जाने वाले एक रास्ते को छोड़ अन्य सभी रास्तों को सील कर दिया। अब लोग केवल तकिया कल्लन शाह मस्जिद की ओर से आवागमन कर सकेंगे। सफाई कर्मचारियों पर हमले का कारण पशु हत्या और मांस बिक्री को बताया जा रहा है। नगर में मांस बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध है।
विज्ञापन

कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि मांस विक्रेताओं ने चोरी छिपे मांस बिक्री करने की सूचना मिलती रही है। रविवार की घटना का यही मुख्य कारण है। ऐसे में अब तय किया गया है कि मांस बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा। इसलिए सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। केवल लोग तकिया कल्लन शाह की ओर से आ जा सकेंगे। यहां पुलिस तैनात रहेगी। मांस बिक्री करने वाले अथवा खरीदने वाले पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि रविवार को मोहल्ले में सफाई करने गए नपा के सफाई कर्मचारियों पर हमला किया गया था। आरोपियों में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री जावेद कुरैशी का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

सफाईकर्मियों ने कसाई टोले में नहीं की सफाई
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के कसाई टोला में रविवार को दबंगों के पालिका सफाईकर्मियों पर हमला करने के विरोध में सोमवार को सफाई कर्मियों ने सुबह पालिका प्रांगण पहुंच कर हड़ताल की चेतावनी दी। उनका आरोप था कि मुकदमा लिखे जाने के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हड़ताल की सूचना पर मौके पर पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल, ईओ जी. लाल और कोतवाल श्रीकांत राय पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद उन्हें साफ-सफाई के लिए तैयार किया। हालांकि उन्होंने कसाई टोले में सफाई करने से इंकार कर दिया। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दिए जाने के बारे में जानकारी दी और कहा कि शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष और ईओ के भी मनाने पर वे माने। हालांकि उन्होंने कसाई टोले में सफाई करने से साफ मना कर दिया। काफी समझाने बुझाने और आश्वासन के बाद वे माने और काम पर लौटे। सोमवार को कसाई टोले को छोड़ बाकी सभी वार्डों में सफाई-सफाई हुई। सफाई कर्मिचारियों की ओर से सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राशिद ने बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed