फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SDO sir... crop is drying up due to lack of irrigation

एसडीओ साहब...सिंचाई के अभाव में सूख रही फसल

Sun, 06 Feb 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
SDO sir... crop is drying up due to lack of irrigation
घोसिया। औराई ब्लॉक के भवानीपुर पूर्वी गांव में एक माह से राजकीय नलकूप ठप रहने पर रविवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। विभागीय अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए समस्या समाधान की मांग उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया है कि नलकूप नंबर 241 को चलाने के लिए विद्युत विभाग ने 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगवाया है, जो एक माह पूर्व जल गया था। उसके बाद विभाग के हेल्पलाइन नंबर, तहसील उपकेंद्र पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी से शिकायत कर ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। एक माह से नलकूप न चल पाने से लगभग सौ बीघे गेहूं की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। नलकूप पर आश्रित किसान सिंचाई की कोई और व्यवस्था न होने से परेशान हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि विद्युत विभाग ने तीन दिन में ट्रांसफार्मर को बदला नहीं गया तो अधिकारियों का घेराव भी किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजाराम दूबे, रामआसरे दूबे, राजेश दूबे, प्रभाकर, बबलू दूबे, राजधर बिंद, रामनाथ पाल आदि शामिल हैं। एसडीओ गोपीगंज ईश्वर शरण सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी न होने के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जेई से निरीक्षण कराकर ट्रांसफार्मर को बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed