फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SDM in action on drawback angry

कार्य में खामी पर एसडीएम नाराज

Tue, 07 Jul 2015 01:24 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 07 Jul 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
SDM in action on drawback angry
उपजिलाधिकारी रामजी लाल ने सोमवार को नगर पालिका की ओर से नगर में कराए जा रहे एक दर्जन से अधिक इंटरलाकिंग के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य में खामियां मिलने पर जेई को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सभी मार्गों पर चिह्नित खामियों को जल्द दुरुस्त कराया जाए।
विज्ञापन

एसडीएम ने सोमवार को दरोपुर, मर्यादपट्टी, घमहांपुर, आलमपुर, पचभैया, काजीपुर आदि मोहल्लों में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मर्यादपट्टी में पटरी निर्माण में खामियां मिलीं। यहां जमीन को ठीक से समतल नहीं किया गया था। जेई को निशाने पर लेते हुए उन्होंने पूछा कि निर्माण कार्य के दौरान आप कितनी बार मौके पर आए थे? फटकार लगाते हुए कहा कि समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। उन्होंने मौके से ही अधिशासी अधिकारी को फोन कर ऊबड़-खाबड़ पटरी को दुरुस्त कराने को कहा।
विज्ञापन

मर्यादपट्टी के अलावा दूसरे मोहल्लों में निर्माण कार्यों को देखा और पाया कि चैंबरों का निर्माण ठीक से नहीं किया गया है। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। इस दौरान भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के अवर अभियंता अमरनाथ सरोज, सहायक अभियंता आरडी भारतीय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed