फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Screws tightened on criminals, two gangs registered

अपराधियों पर कसा शिकंजा, दो गैंग पंजीकृत

Tue, 19 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Screws tightened on criminals, two gangs registered
पेशेवर अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। संगठित होकर अपराध को अंजाम देने वाले 10 अभियुक्तों के दो गैंग पंजीकृत किया गया। डी-13 और डी-14 गैंग के खिलाफ विभागीय कार्रवाई पुलिस और तेज करेगी।
विज्ञापन

समाज में वर्चस्व कायम करने और भौतिक-आर्थिक एवं अनुचित लौकिक लाभ के साथ धन अर्जित करने के उद्देश्य से अपराध करने वालों पर सख्ती जारी है। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर शातिर अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। औराई पुलिस ने भौतिक लाभ के लिए मारपीट संग धमकी जैसे गंभीर अपराध करने वाले पेशेवर शातिर अपराधी जहरिले उर्फ अरुण सोनकर निवासी हुसैनीपुर महाराजगंज,रंगीले सोनकर निवासी कंसापुर महाराजगंज, बादल उर्फ नान्हक सोनकर निवासी तिउरी थाना औराई का डी-13 गैंग पंजीकृत किया। पुलिस के मुताबिक जहरीले सोनकर गैंग का लीडर है। सुरियावां पुलिस ने कल्लू उर्फ अनवर उर्फ शहजादे उर्फ डंगर चाँद बाबू उर्फ चंदू, सबीना, पप्पू उर्फ अरशद उर्फ अख्तर उर्फ बाबा जुगनू उर्फ अजीम, सोनू निवासी नेवादा कोतवाली पट्टी प्रतापगढ़, हालपता अंबेडकर नगर कस्बा सुरियावां के खिलाफ कार्रवाई की गई। अपराधियों का अंतर्जनपदीय गैंग डी-14 पंजीकृत किया गया। वहीं दूसरी ओर एसपी के निर्देश पर सभी थानों की पुलिस ने बैंक और एटीएम पर सघन जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed