फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Screening of 5214 migrants returned home

घर लौटे 5214 प्रवासियों की स्क्रीनिंग

Mon, 11 May 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Screening of 5214 migrants returned home
लॉकडाउन में मुंबई से ऑटो से घर पहुंचे प्रवासी। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लॉकडाउन के तीसरे चरण में मुंबई समेत दूसरे महानगरों से बड़ी संख्या में प्रवासी जिले में पहुंच रहे हैं। सोमवार को सरकारी अस्पतालों में पांच हजार से अधिक प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग हुई। औराई और सुरियावां में स्वास्थ्य परीक्षण कराने सर्वाधिक प्रवासी पहुंचे। कई प्रवासी तो मुंबई से ही ऑटो लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी के कारण डेढ़ माह से देश लॉकडाउन है। सरकार की ओर से राहत मिलने के बाद मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, पुणे, बड़ौदा समेत कई महानगरों से प्रवासी सरकारी सुविधा, निजी साधनों से घर पहुंच रहे हैं। संक्रमण को लेकर गांवों में फैले डर और घर वालों के अनुरोध पर प्रवासी सीधे अस्पताल जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भोर से ही प्रवासियों की लंबी-लंबी कतार लग जा रही है। सोमवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 774 प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सुरियावां सीएचसी में शाम चार बजे तक 1290 की जांच हुई। सभी की स्थिति सामान्य मिली।
विज्ञापन

औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो काउंटर पर जांच की जा रही है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशफाक अहमद, डॉ. धर्मेंद्र और डॉ. अंबरीष ने थर्मल स्क्रीनिंग की। करीब 1500 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। भदोही के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में सोमवार को सात लोगों का स्वैब जांच के लिए बीएचयू भेजा गया जबकि 750 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी को घरों में क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई। जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज गोपीगंज में सोमवार को महानगरों से लौटें प्रवासियों का मेडिकल चेकअप हुआ। मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, पानीपत और नोएडा से लौटे 325 प्रवासियों की स्क्रीनिंग हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में 50 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच केंद्र पर स्वास्थ्य टीम के साथ राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव, अमरेश पांडेय, रमाशंकर आदि रहे। सीएचसी डीघ में 300 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर घरों में रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed