फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Schools open after four months, increased activity

चार माह बाद खुले स्कूल, बढ़ी चहल-पहल

Mon, 16 Aug 2021 07:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Schools open after four months, increased activity
कोरोना महामारी के कारण करीब चार माह से बंद चल रहे माध्यमिक और इंटर कॉलेज संग उच्च शिक्षण संस्थान सोमवार से खुल गए। इससे स्कूल और कॉलेजों में चहल-पहल बढ़ गई। पहले दिन अधिकतर स्कूलों में 20 से 30 फीसदी छात्र-छात्राएं पढ़ने के लिए पहुंचे। कई स्कूलों में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। शिक्षा विभाग की ओर से मास्क को अनिवार्य कर दिया है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण मार्च के दूसरे पखवारे से ही पहली से लेकर उच्च शिक्षण संस्थान बंद हो गए। छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षा दी गई। महामारी के कारण यूपी बोर्ड संग अन्य बोर्ड की परीक्षाएं तक रद्द कर दी गई। कोविड की स्थिति सामान्य होने के बाद शासन ने नौवीं कक्षा से लेकर उच्च शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया। सोमवार को सभी सरकारी, निजी और वित्तपोषित माध्यमिक और इंटर कॉलेज खुल गए। शासन की ओर से दो पालियों में 50-50 फीसदी छात्र-छात्राओं को आने की अनुमति दी गई है, लेकिन 25 से 30 फीसदी छात्र-छात्राएं ही पहले दिन पहुंचे। स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं संग शिक्षकों की स्क्रीनिंग की गई। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, इंद्रावती इंटर कॉलेज गिरधरपुर आदि स्कूल में कर्मचारियों ने आने वाले छात्र-छात्राओं की जांच की। जो छात्र-छात्राएं और शिक्षक मास्क लगाकर नहीं आए थे उन्हें उपलब्ध कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक नंदलाल गुप्त ने कोविड से बचाव की एडवाइजरी जारी कर शत प्रतिशत पालन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी का पालन, मास्क को अनिवार्य रूप से लगाना, हाथ को सैनिटाइज करने आदि की व्यवस्था स्कूल और कॉलेज में करने के लिए निर्देश दिया। कहा कि जांच में अगर व्यवस्था नहीं मिली तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि चार माह बाद स्कूल खुलने से पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। जैसे-जैसे पठन-पाठन सामान्य होगा संख्या भी ठीक हो जाएगी। चौरी के मानिकपुर स्थित श्री जीबी पंत स्कूल में सोमवार को प्रधानाचार्य गोविंद दुबे की मौजूदगी में सरस्वती पूजा भी की गई । इसके पूर्व विद्यालय के हर एक कक्ष को न केवल सैनिटाइजर किया गया बल्कि विद्यालय आने वाले हर एक छात्र और छात्राओं का थर्मल स्क्रीनिंग भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed