फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   School vehicle was hit by train, killed eight innocent

ट्रेन की चपेट में आया स्कूली वाहन, आठ मासूमों की मौत

Tue, 26 Jul 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 26 Jul 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
School vehicle was hit by train, killed eight innocent
कैयरमऊ गांव में मिथलेश मिश्रा के घर रोती-बिलखतीं महिलाएं। - फोटो : bhadohi
कैयरमऊ (भदोही)। वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट पर माधोसिंह और कटका स्टेशनों के बीच कैयरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर सोमवार सुबह 7:15 बजे स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा टाटा मैजिक वाहन पैसेंजर ट्रेन से टकरा गया। हादसे में आठ बच्चों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रॉसिंग के गेटमित्र ने मैजिक चालक को रुकने के लिए शोर भी मचाया लेकिन ईयरफोन लगाए होने की वजह से वह न तो ट्रेन और न ही गेट मैन की आवाज सुन सका और पांच मासूमों की मौत मौके पर हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाते समय और एक ने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद स्कूल संचालक गायब हो गए हैं।
विज्ञापन


 मासूमों की मौत से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने बोल्डर लगाकर रेलमार्ग जाम कर दिया। मैजिक वाहन भी फूंक दिया। हादसे के ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचे रेलवे के उच्चाधिकारियों ने क्रॉसिंग पर सीकड़ लगवाया और चौबीस घंटे दो गार्ड तैनात करने के आदेश दिए। इसके बाद लगभग साढ़े बारह बजे ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक खाली कर दिया। इस दौरान वाराणसी से इलाहाबाद के बीच तकरीबन पांच घंटे तक कई ट्रेनें जहां-तहां खड़ी रहीं।
विज्ञापन


 घोसिया स्थित टेंडर हार्ट्स पब्लिक स्कूल की टाटा मैजिक यूपी 66 टी 4566 मिर्जापुर सीमा से लगे कैयरमऊ और मटियारी गांवों से बच्चों को स्कूल के लिए लेने गई थी।19 बच्चों को लेकर मैजिक चालक राशिद (42) निवासी पियरोपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा, उस समय वाराणसी से इलाहाबाद की ओर पैसेंजर ट्रेन जा रही थी। क्रॉसिंग पर बैरियर नहीं लगा है। यहां रेलवे ने ठेके पर एक गेटमित्र की तैनाती की है। गेटमित्र रूपेश राय ने मैजिक के चालक को रुकने के लिए शोर मचाया लेकिन कान में ईयरफोन लगे होने के कारण उसने आवाज नहीं सुनी और रेलवे लाइन पार करने लगा। तब तक ट्रेन आ गई और मैजिक उसकी चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शी मोहन सिंह के मुताबिक ट्रेन आते देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी मैजिक चालक को रुकने का संकेत दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन से मैजिक में दो बार टक्कर लगी। पहली टक्कर के बाद मैजिक हवा में उड़कर ट्रैक पर गिर गई और दो बच्चे छिटक कर रेलवे ट्रैक पर गिर गए। इसके बाद ट्रेन ने फिर टक्कर मारी। इसमें स्कूल वाहन रेलवे ट्रैक से नीचे चला गया और ट्रैक पर गिरे बच्चे ट्रेन से कट गए। दुर्घटना में अर्पित मिश्रा (10) पुत्र प्रशांत कुमार, श्वेता मिश्रा (8) पुत्री रवींद्र कुमार मिश्रा, अनिकेत मिश्रा (7) पुत्र मिथलेश मिश्रा, नैतिक (9) पुत्र मिथलेश मिश्रा, प्रद्युम्न (13) पुत्र जयशंकर, अभिषेक (10) पुत्र रवींद्र कुमार, साक्षी (9) पुत्र अजय कुमार मिश्रा की मौत हो गई। श्रेयांश ओझा (10), आयुष मिश्रा (6), अविचल मिश्रा (7), प्रफुल्ल कुमार (12), अंजली (13), आकांक्षा (14), दीनानाथ (7), स्वाति (10) रिंकू (8) समेत 12 बच्चे घायल हो गए। रिंकू को गोपीगंज सीएचसी से रेफर कर दिया गया। घर वाले इलाज के लिए इलाहाबाद ले गए। घायल बच्चों श्रेयांश, आयुष, अविचल और चालक राशिद को वाराणसी में बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। शाम शाम साढे़ पांच श्रेयांश (10) की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई।


 उधर, मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, एसपी डॉ. अरविंद भूषण पांडेय ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब दस बजे मौके पर पहुंचे डीआरएम एसके कश्यप ने क्रॉसिंग पर सीकड़ लगाने के साथ ही दो गार्ड की 24 घंटे ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed