{"_id":"5e0a47cb8ebc3e881f4dcc47","slug":"school-children-should-not-join-the-protest-bhadohi-news-vns502545989","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के विरोध में शामिल न हो स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के विरोध में शामिल न हो स्कूली बच्चे
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लेकर मदरसा और इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें डीएम राजेंद्र प्रसाद और एसपी रामबदन सिंह ने दिशा-निर्देश दिया।
डीएम राजेंद्र प्रसाद ने सभी स्कूलों और मदरसा के प्रधानाचार्यो से कहा कि जिले में होने वाले विरोध प्रदर्शन में स्कूली छात्र शामिल न हो। कानून व्यवस्था एवं शांति बनाने के लिए अधिक लोगों को जागरूक करें। शांति कायम रखने में जिला-प्रशासन का सहयोग करें। कहा कि यह कानून सिर्फ नागरिकता देने के लिए है, किसी की नागरिकता छीनने का अधिकार इस कानून में नहीं है। मुसलमानों का सीएए से कोई अहित नहीं है। यह कानून किसी भी भारतीय हिंदू , मुसलमान आदि को प्रभावित नहीं करेगा। इसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से आए हिंदू , ईसाई , सिख , पारसी , जैन और बौद्ध धर्म को मानने वाले शरणार्थियों को भारत की नागरिकता दी जाएगी , जो 31 दिसंबर , 2014 से पूर्व ही भारत में आकर रहते हैं। यह कानून केवल उन लोगों के लिए है,जिन्होंने वर्षों से बाहर उत्पीडन का सामना किया और उनके पास भारत आने के अलावा और कोई जगह नहीं है।
पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण वातावरण और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। किसी भी प्रकार से अराजकता पैदा करने वाले तत्त्वों की सूचना पुलिस को तत्काल दें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, मैसेज, वीडियो, फोटो न शेयर करने के लिए भी कहा। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, उसे जेल भेजा जाएगा। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरासिया, ज्ञानपुर सीओ कालू सिंह, इंद्रमणि मिश्रा आदि मौजूद रहे।