फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Scavengers suspended, salaries of 10 health workers withheld

Bhadohi News: सफाईकर्मी निलंबित, 10 स्वास्थ कर्मियों का वेतन रोका

Thu, 01 Dec 2022 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Scavengers suspended, salaries of 10 health workers withheld
ज्ञानपुर। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो गई बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. एसके चक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उन्हें 11 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। नाराज सीएमओ ने सभी का वेतन अग्रिम आदेश के लिए रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। सीएचसी परिसर में गंदगी पर सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया। इससे पहले बुधवार को औराई सीएचसी के निरीक्षण में भी 15 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन

सीएमओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के प्रति लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी कक्ष में पहुंचे सीएमओ को गेट के सामने पड़े स्ट्रेचर पर धूल दिखा। इसके अलावा डस्टबिन में कई दिनों का कूड़ा भरा मिला और चिकित्सालय की दीवार गंदगी से पटी मिली।
विज्ञापन

इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ ने सफाईकर्मी बृजेश कुमार को निलंबित कर दिया। उन्होंने परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए और मरीजों केे चिकित्सालय में उपस्थित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण में डॉ. सोनी सिंह, डॉ. प्रकाश चंद्र पाठक, डॉ. अमर बहादुर, डॉ. देवेश ओझा, डॉ. संध्या पटेल, नरेश कुमार पांडेय, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सुशील शुक्ला, कंचन पाठक, यादवेंद्र यादव सहित सफाईकर्मी बृजेश कुमार अनुपस्थित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed