फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sarpatahan won the Amrit Mahotsav Volleyball Competition

सरपतहां ने जीती अमृत महोत्सव वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Mon, 20 Dec 2021 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sarpatahan won the Amrit Mahotsav Volleyball Competition
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से आयोजित एक दिवसीय अमृत महोत्सव वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सरपतहां ने ऊंज को हराकर मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि राहुल दुबे ने विजेता टीम को पुरस्कृत कर अमृत महोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इसी क्रम में विभाग की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद झूरी सिंह, शीतल पाल, कर्नल अमर बहादुर के जीवन पर कहानियां सुनाई गईं। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही नाटक का मंचन कर देश को सशक्त बनाने के लिए उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में विजय कुमार सिंह, सीमा सिंह, सुभाष यादव, लेखराज, अनिल कुमार, राजाराम पाल, श्यामबिहारी मौर्य, जीत नारायण यादव, रमेश पांडेय, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में स्वच्छता अभियान के तहत ऊंज के सींकीचौरा में दिव्यांगजनों और 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों की दौड़ प्रतियोगिता कराकर पुरस्कार वितरित किया गया। ग्राम प्रधान मनोज ओझा ने प्रतिभागियों को स्वच्छता बनाए रखने, महामारी के गाइड लाइन का पालन करने का सुझाव दिया। इस मौके पर रामबाबू तिवारी, संतोष तिवारी, संजय, आशीष, संतलाल बिंद, विकास तिवारी, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed