फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sant Nirankari Mandal Baba Hardev Singh's death anniversary

संत निरंकारी मंडल बाबा हरदेव सिंह की पुण्यतिथि

Fri, 13 May 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sant Nirankari Mandal Baba Hardev Singh's death anniversary
भदोही। बाबा हरदेव सिंह ने अपना जीवन मानवता की सेवा में लगा दिया। 36 वर्षों तक मिशन का नेतृत्व करते हुए उन्होंने प्रत्येक निरंकारी भक्त को मानवता का पाठ पढ़ाया, जिससे उनका जीवन सरल हो गया। बाबाजी ने जीवन के हर क्षेत्र में सदैव सर्वशक्तिमान निरंकार की इच्छा पर विश्वास करने पर जोर दिया। ये बातें शुक्रवार को संत निरंकारी सत्संग भवन रजपुरा में फूलचंद जी ने बाबा के पुण्यतिथि कार्यक्रम में भक्त जनों को संबोधित करते हुए कही। सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की बातों को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि आत्म समर्पण से ही परमात्मा का ज्ञान प्राप्त होगा। हम अपने कर्म रूप में एक सच्चा इंसान बनकर समर्पण भाव से जीवन जीएं तभी बाबा जी के प्रति हमारा समर्पण होगा। उनकी शिक्षाओं पर अमल करके ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की जा सकती है। कार्यक्रम में बाबा हरदेव सिंह जी के प्रेरक संदेश कि ‘कुछ भी बनो मुबारक है पर पहले तुम इंसान बनो’ एक को मानो-एक को जानो, एक हो जाओ आदि को सुनाया गया और लोगों से अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने अध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ समाज कल्याण के लिए भी अनेक कार्यों को गति दी। जिसमें रक्तदान, ब्लड बैंक का गठन, नेत्र जांच शिविर, वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान आदि की शुरूआत मंडल की ओर से हुई। मंच संचालन सोनू कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed