फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sanatan girls should go to schools and make them aware about religion

Bhadohi News: स्कूलों में जाकर सनातन छात्राओं को धर्म के प्रति जागरूक करें

Sun, 24 Aug 2025 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Sanatan girls should go to schools and make them aware about religion
छात्राओं को संबोधित करतीं राष्ट्रीय महिला परिषद मेरठ क्षेत्र अध्यक्ष अंजली सैनी। स्रोतः संगठन द
भदोही। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से शनिवार को मेनरोड स्थित श्री महादेव मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय महिला परिषद/ओजस्विनी परिषद की ओर से महिला संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में आईं मेरठ क्षेत्र की क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजली सैनी ने कहा कि संगठन महिला सशक्तीकरण अभियान चलाया जाना है। इसके तहत विद्यालयों में जाकर छोटे-छोटे संगोष्ठी के माध्यम से बालिकाओं, छात्राओं को जागरूक करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

संगोष्ठियों के माध्यम से बालिकाओं और छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। देश में चल रहे धर्म परिवर्तन के लिए शादी के आतंक को समाप्त करने का यही सबसे सरल तरीका है। अभिभावकों से कहा कि अपनी बेटियों को रानी लक्ष्मीबाई, रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं के बारे में बताया। उन्होंने उपस्थित बालिकाओं को शिक्षित होने पर जोर दिया और धार्मिक ग्रंथों का ज्ञान रखने की सलाह दी। संगोष्ठी में संगठन के महामंत्री संजय दुबे, प्रांतीय महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल, प्रांतीय उपाध्यक्ष संतोष दुबे ने भी सबोधित किया। मनीष दुबे, ओमप्रकाश मिश्र, एडवोकेट फोरम के जिला महामंत्री चंद्रमणि तिवारी, राष्ट्रीय महिला परिषद की जिला अध्यक्ष सुमन सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला मंत्री जगदीश पटेल, उमेश सिंह, जितेंद्र दुबे, दिवाकर मिश्र, आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed