{"_id":"61f3f4136850b104e92305ba","slug":"samajwadi-party-decleared-jahidbeg-as-mla-candidate-in-bhadoi-bhadohi-news-vns635696486","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में सपा ने जाहिद बेग को बनाया उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में सपा ने जाहिद बेग को बनाया उम्मीदवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कई प्रत्याशियों की घोषणा की है। उसमें भदोही जिले की भदोही विधानसभा सीट से पूर्व विधायक जाहिद बेग को प्रत्याशी घोषित किया है। अब ज्ञानपुर और औराई विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों को लेकर भी हलचल तेज हो गई है।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके जाहिद बेग 2012 के चुनाव में समाजवादी पार्टी से भदोही के विधायक बने थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में भदोही सीट से ही सपा ने इन्हें पुन: उम्मीदवार बनाया था, लेकिन चुनाव हार गए थे। भदोही नगर के रहने वाली जाहिद पेशे से जीवन बीमा के अभिकर्ता हैं। 12वीं तक पढ़े जाहिद सपा के पुराने कार्यकर्ता हैं। इससे पहले औराई विधानसभा क्षेत्र से दो बार चुनाव लड़ चुके हैं। जाहिद सपा के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। जाहिद बेग के पिता यूसुफ बेग मजदूर यूनियन के नेता थे। वह मिर्जापुर-भदोही के सांसद भी रहे।
बसपा तीनों सीटों पर उतार चुकी है उम्मीदवार
विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपना-अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। कोई बगैर उम्मीदवार के ही माहौल बनाने में जुटा है तो कोई उम्मीदवार घोषित कर के। बहुजन समाज पार्टी जिले के तीनों विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। एआईएमआईएम ने औराई, जन अधिकार पार्टी ने भदोही से उम्मीदवार घोषित किया। अभी सपा के औराई, ज्ञानपुर, भाजपा और कांग्रेस की तीनों सीटों पर उम्मीदवार का इंतजार है।