फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Salary of 23 teachers stopped

23 शिक्षकों के वेतन पर रोक

Thu, 21 Apr 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Salary of 23 teachers stopped
बेसिक शिक्षा विभाग की समन्वय टीम ने बुधवार डीघ और अभोली ब्लॉक के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीघ के मंगापट्टी, नवधन बहचरियान, अभोली के श्रीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बंद मिले, जबकि कई स्कूलों में शिक्षक, शिक्षामित्र बगैर ऑनलाइन अवकाश लिए ही गायब मिले। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 23 शिक्षक, शिक्षामित्रों के वेतन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों की मनमानी नहीं रुक पा रही है। गत दिनों हुए निरीक्षण की रिपोर्ट पर डीएम आर्यका अखौरी ने जांच अभियान तेज करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में निरीक्षण में बंद मिले विद्यालयों में तैनात 23 शिक्षकों के वेतन पर रोक लगाकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed