फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Salary deducted for not residing at headquarters

Bhadohi News: स्वास्थ्य मेले में धमके सीएमओ, छह का रोका वेतन

Mon, 23 Sep 2024 04:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Salary deducted for not residing at headquarters
ज्ञानपुर। सीएमओ डॉ. एसके चक ने रविवार को कटरा, डेरवां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोई अनुपस्थित नहीं मिला, लेकिन मुख्यालय पर निवास न करने पर सात स्वास्थ्यकर्मियों का सात दिन का वेतन रोक दिया। कहा कि जब तक निवास नहीं करेंगे, तब तक वेतन बहाल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ दोपहर 2.15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा का निरीक्षण किया। जहां जांच में पता चला कि एएनएम शिल्पी तिवारी, सीएचओ सपना और फार्मासिस्ट मुख्यालय पर निवास नहीं रहते हैं। इनका सात दिन का वेतन रोका है। इसी तरह डेरवा पीएचसी पर 3.55 बजे पहुंचे। जहाॅ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शशांक श्रीवास्तव, वार्ड बॉय शारदा प्रसाद, स्वीपर छोटेलाल और फार्मासिस्ट मुख्यालय पर निवास नहीं करते हैं। इनका सात दिन का वेतन रोका है। पीएचसी प्रभारी को सख्त निर्देशित किया है कि समय से ड्यूटी करे, किसी तरह की लापरवाही न बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed