{"_id":"62095748e911c701964d41e8","slug":"safety-commissioner-will-come-on-23rd-demand-for-foot-bridge-may-arise-bhadohi-news-vns6384727192","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 को आएंगे संरक्षा आयुक्त, उठ सकती है पैदल पुल की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 को आएंगे संरक्षा आयुक्त, उठ सकती है पैदल पुल की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-रामबाग रूट पर माधोसिंह-हंडिया सेक्शन में पैदल पुलों की कमी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की ओर से चुनावी मुद्दा बनाई जा सकती है। इसको लेकर मतदाता मंथन भी कर रहे हैं। उससे पहले 23 फरवरी को संरक्षा आयुक्त का आगमन होना है। उस समय भी यह मामला उठ सकता है।
ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले जंगीगंज स्टेशन और सरायजगदीश हाल्ट से यात्रा करने वाले यात्री कहते हैं कि 22 फरवरी तक रेल प्रशासन ज्ञानपुर से हंडिया स्टेशन के बीच इंटरलॉक का काम पूरा करा लेगा। इसके बाद 23 फरवरी को संरक्षा आयुक्त पूर्वी जोन निरीक्षण करने आएंगे। इसकी तैयारी हो पूरी गई है। इसके बावजूद लगभग दो वर्ष से जंगीगंज स्टेशन पर जंग खाने वाले उपकरणों की सुध किसी ने नहीं ली है। मात्र उन्हीं कार्यों को महत्व दिया जा रहा है, जिसका निरीक्षण होना है। यदि 10 दिनों के मेगा ब्लॉक में पैदल पुल से वंचित सरायजगदीश हाल्ट और जंगीगंज स्टेशन पर पुलों का भी निर्माण हो जाता तो 24 फरवरी से इस रूट पर बहाल होने वाली ट्रेनों का लोगों को लाभ मिलता। हादसों की भी आशंका नहीं के बराबर रहती। एडीआरएम वाराणसी ज्ञानेश त्रिपाठी ने बताया कि पुल निर्माण दोहरीकरण कार्य में लगी संस्था के प्रोजेक्ट में शामिल है। गत सप्ताह डीआरएम वाराणसी भी विंडो ट्रेलिंग के दौरान हाल्ट, स्टेशन का निरीक्षण कर चुके हैं। पुल की सुविधा से वंचित स्थानों को प्रमुखता मिलेगी।