फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   sacrificed in the way of Allah

अल्लाह की राह में दी कुरबानी

Sun, 10 Jul 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
sacrificed in the way of Allah
भदोही। कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा भदोही, नई बाजार समेत ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुसलमानों ने अकीदत और एहतराम के साथ विभिन्न मस्जिदों में सुबह नमाज पढ़ कर एक दूसरे को बधाई दी और गले मिले। परंपरा के अनुसार लोगों ने अल्लाह की राह में बकरों की कुरबानी दी। त्योहार के दिन गर्मी के चलते लोग बेचैन रहे। दोपहर में कुछ घंटों के लिए सड़कें वीरान रहीं।
विज्ञापन

सुबह सबसे पहली नमाज मस्जिद इत्तिहाद शहाबाबाद में 6.30 बजे हुई। भदोही शहर के अजिमुल्लाह चौराहा ईदगाह और नईबाजार के एकमात्र ईदगाह में सुबह 7 बजे पहली जमात और दूसरी जमात 7.30 बजे हुई। इसके अलावा ईदगाह रेलवे स्टेशन बेलाल मुसाफिर खाना, ईदगाह सिविल लाइन, ईदगाह चौरी रोड, ईदगाह तालाब हाजी फरीदन आलमपुर, ईदगाह घमहापुर, ईदगाह फलाहे उम्मत गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मस्जिद रौजा गाजी मिंया मर्यादपट्टी, मस्जिद नाबीना शाह औराई रोड, मस्जिद गौरियाना मोहल्ला, मस्जिद अहले हदीस कटरा बाजार में नमाज के बाद बधाई और फिर कुरबानी देने का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे तक लगभग सभी ईदगाहों में नमाज खत्म होने के बाद गर्मी ने भी अपना रंग दिखाना शुरू किया। शाम को 6 बजे तक लोगों को गर्मी से राहत न मिली। नूरखांपुर, आलमपुर, काजीपुर, पचभैय्या, बाजार सरदार खां, बाजार सलाबत खां, पीरखांपुर, पश्चिम तरफ, निजामपुर, जल्लापुर, बंधवा आदि मोहल्लों में सभी में त्योहार को लेकर भारी खुशी रही। मगर शिकायत थी तो बस गर्मी से। इसी कारण से दोपहर दो घंटे तक सड़कें विरान रहीं और लोग घरो में ही रहना पसंद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed