फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Rural roads covered with mud, difficult to walk

कीचड़ से सनी ग्रामीण सड़कें, चलना मुश्किल

Fri, 02 Sep 2022 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Rural roads covered with mud, difficult to walk
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज सड़क के कीचड़ से आवागमन करता वृद्ध। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। ग्रामीण सड़कों की हालत सुधर नहीं रही है। कमिश्नर की सख्त हिदायत के बाद भी कार्यदायी संस्थाएं उदासीन बनी हैं। इस कारण लोगों का सफर करना मुश्किल हो गया है। बारिश में कीचड़ से सनी इन सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं है। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने दो दिन पूर्व खमरिया नगर का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया था कि सड़कों को दुरुस्त करें, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हो सकी है। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत, ग्रामीण अभियंत्रण की करीब 2300 किलोमीटर सड़कों में पांच सौ किलोमीटर ग्रामीण सड़कें आवागमन योग्य नहीं रह गई हैं। गड्ढामुक्त अभियान का भी इन सड़काें की सेहत पर असर नहीं पड़ा। जिला पंचायत की सड़क सूफीनगर-गोधना से जंगीगंज हाल्ट पर आवागमन करने वाले इम्तियाज, सुरेश, बबलू ने बताया कि सड़क के किनारे नाले का निर्माण हुआ है लेकिन अतिक्रमण के कारण गंदा पानी नहीं निकल पा रहा है। इस कारण सड़क बरसात हो या अन्य मौसम, हर समय कीचड़ से सनी रहती है। डीघ ब्लॉक के अंतिम गांव करवधिया निवासी पवन, पंकज, दीपक, राजकुमार, राजू, मुन्ना, आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि मात्र दो किलोमीटर सड़क का रखरखाव जिला पंचायत प्रशासन और जनप्रतिनिधि नहीं करा पा रहे हैं। अभोली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क भी कीचड़ से सनी है। विनोद, राहुल ने बताया कि तीन साल बीतने पर भी सड़क की हालत नहीं सुधर सकी है। बारिश में मरीज और स्थानीय गांव के लोग घुटने भर कीचड़ से होकर जाते हैं। कार्यर्दायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसबी राव ने बताया कि प्रस्तावित बजट न मिलने से दिक्कत हो रही है। बारिश बाद सड़कों की मरम्मत होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध् त्रिपाठी ने कहा कि सड़कों की मरम्मत का टेंडर हो चुका है। बारिश थमने के बाद काम शुरू हो जाएगा। सुरियावां। ब्लॉक क्षेत्र के बेला त्रिमुहानी से हरिहरपुर साड़ा जाने वाला मार्ग छह महीने में टूट गया। चार स्थानों पर सड़क धंसने से चलना दुरूह हो गया है। कैड़ा में एक, तेजसिंहपुर में दो और अभया बाजार में एक जगह सड़क टूटी है। ग्रामीण संतोष कुमार, जगदीश ने कहा कि कमीनखोरी के कारण सड़कें मानक के अनुसार नहीं बनतीं। उन्होंने सड़क निर्माण की जांच कराने और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की। इसी तरह अभिया बाजार से हरिपुर मार्ग, मतेथू से भिखमापुर, बसवापुर मार्ग भी खराब हो चुकी है।

बेला तिराहा-सुरियावां के पास टूटी सड़क। संवाद

बेला तिराहा-सुरियावां के पास टूटी सड़क। संवाद- फोटो : BHADOHI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed