फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Run online classes in secondary schools

माध्यमिक स्कूलों में चलाएं आनलाइन कक्षाएं

Fri, 23 Apr 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Run online classes in secondary schools
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण शिक्षण संस्थान बंद चल रहे हैं। महामारी के इस दौर में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए आनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश सचिव माध्यमिक शिक्षा ने दिया है। सचिव ने इस व्यवस्था को तत्काल प्रभावी बनाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण मार्च 2020 से प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक की कक्षाएं बंद रहीं। संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई तो गाइडलाइन के साथ अगस्त-सितंबर में उच्च शिक्षा व नवंबर- दिसंबर में माध्यमिक की कक्षाएं शुरू हुईं। जनवरी-फरवरी 2021 मेें प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भी पठन-पाठन शुरू हुआ। महीने भर ही कक्षाएं चली थीं कि कोरोना की दूसरी लहर ने सभी को चिंतित कर दिया। मार्च मध्य के बाद से ही कक्षाएं फिर बंद कर दी गईं। बोर्ड परीक्षा शुरू होने में देर से सचिव माध्यमिक शिक्षा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र जारी कर आनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया। इसमें डीआईओएस और सभी प्रधानाचार्यों को शिक्षकों का छात्र-छात्राओं संग विषयवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए कहा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने कहा कि आनलाइन कक्षाएं चलाने का निर्देश सचिव माध्यमिक शिक्षा की तरफ से दिया गया है। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed