{"_id":"63998a457b5c7f3d5e333ec9","slug":"ruckus-in-bhadohi-bullying-at-toll-plaza-breaking-glass-and-fighting-eight-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में बवाल: टोल प्लाजा पर दबंगई, रोडवेज बस का शीशा तोड़कर की मारपीट, आठ हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में बवाल: टोल प्लाजा पर दबंगई, रोडवेज बस का शीशा तोड़कर की मारपीट, आठ हिरासत में
Wed, 14 Dec 2022 02:03 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 14 Dec 2022 02:03 PM IST
सार
12 दिसंबर की देर रात प्रयागराज से वाराणसी जा रही रोडवेज बस पर दबंगों ने लालानगर टोल प्लाजा के पास हमला कर दिया। दबंगों ने बस का शीशा तोड़ने के साथ ही चालक-परिचालक के साथ गालीगलौच और मारपीट भी की।
विज्ञापन
भदोही में बवाल: टोल प्लाजा पर दबंगई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में एक बार फिर टोल प्लाजा पर दबंगों की दबंगई देखने को मिली है। 12 दिसंबर की देर रात प्रयागराज से वाराणसी जा रही रोडवेज बस पर दबंगों ने लालानगर टोल प्लाजा के पास हमला कर दिया। दबंगों ने बस का शीशा तोड़ने के साथ ही चालक-परिचालक के साथ गालीगलौच और मारपीट भी की। घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सरकारी में बाधा पहुंचाने के आरोप में 10 पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले को आठ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
मामला 12 दिसंबर की देर रात का है। जानकारी के मुताबिक गोपीगंज नगर के कुछ युवक सोमवार को प्रयागराज से रोडवेज बस यूपी 78 एचएन 1077 में सफर कर रहे थे। बस जब गोपीगंज पहुंची तो युवकों का चालक व परिचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। हालांकि बस में सफर कर रहे अन्य लोगों के बीच बचाव के बाद बस वाराणसी के लिए रवाना हो गई। आरोप है कि बस के चले जाने के बाद दबंग युवक ऑटो लेकर लालानगर टोल प्लाजा पर पहुंचे और बस के वापस आने का इंतजार करने लगे। देर रात जब बस वापस आई तो दबंगों ने बस की घेराबंदी कर उसपर हमला कर दिया। मनबढ़ों ने बस पर लाठी-डंडे व ईट पत्थरों से हमला कर बस के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा रोडवेज बस के चालक व परिचालक के साथ गाली गलौच और मारपीट भी की।
विज्ञापन
इस पूरी घटना का वीडियो बस पर ही सफर कर रहे एक यात्री ने बना लिया। घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो महकमे में हड़कंप मच गया। सक्रिय हुई पुलिस ने घटना में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया। वहीं परिचालक लक्ष्मीधर दीक्षित निवासी खुरमा छेछा फतेहपुर की तहरीर पर गोपीगंज नगर निवासी जहीर कुरैशी, मोहम्मद फैज, महबूब अली, मो. चांद, मो. अयाज, मनीष गुप्ता, रियाज हाशमी, मुजाहिद राइन, शाहिद कुरैशी, मो. अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं वीडियो के आधार पर आठ मनबढ़ दबंगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना में शामिल दो अन्य युवक अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन