फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   RS 45 lakhs withdrawn from bank account by Fake cheque four arrested including gang leader

Bhadohi: फर्जी चेक लगाकर बैंक खाते से निकाले थे 45 लाख, गिरोह का सरगना समेत चार गिरफ्तार

Sun, 02 Jul 2023 08:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 02 Jul 2023 08:42 PM IST
सार

साइबर सेल और ज्ञानपुर पुलिस ने ऊंज थानाक्षेत्र के कलिंजरा मोड़ के पास से चार जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी चेक के जरिये एक व्यक्ति के खाते से 45 लाख रुपये उड़ाने का इन पर आरोप है।

विज्ञापन
RS 45 lakhs withdrawn from bank account by Fake cheque four arrested including gang leader
पुलिस की गिरफ्त में जालसाजी के आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर सेल और ज्ञानपुर पुलिस ने ऊंज थानाक्षेत्र के कलिंजरा मोड़ के पास से चार जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। फर्जी चेक के जरिये एक व्यक्ति के खाते से 45 लाख रुपये उड़ाने का इन पर आरोप है।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने रविवार को मामले का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुरानी बाजार निवासी एहसान हैदर ने ज्ञानपुर कोतवाली में एक जून को तहरीर देकर बताया था कि बैंक आफ बड़ौदा के उनके खाते से फर्जी चेक के माध्यम से 45 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर साइबर सेल और पुलिस टीम ने जांच शुरू की।

विज्ञापन

आरोपियों के बैंक खाते से 45 लाख रुपये बरामद

शनिवार रात सूचना पर कूटरचित हस्ताक्षर के माध्यम से जालसाजी करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार शातिर जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 45 लाख रुपए बैंक खाते से बरामद किए गए। जालसाजों के पास से पुलिस ने तीन जाली चेक, चार एटीएम कार्ड, छह मोबाइल फोन बरामद किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक धनराशि वाले बैंक खातोंं पर गिरोह की नजर

एएसपी ने बताया कि जालसाजों के गिरोह में अमेठी के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का बीसी एजेंट भी शामिल है। गिरोह में शामिल सदस्यों ने फर्जी आधार कार्ड के माध्यम से बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर का स्वैब सिम कार्ड तैयार किया था। बैंक प्रबंधक द्वारा वेरिफिकेशन कॉल के दौरान आरोपी ने खुद को खाताधारक बताया था। गिरोह के निशाने पर अधिक धनराशि वाले बैंक खाते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरोह के सरगना वीरेंद्र बहादुर सिंह निवासी बड़गांव थाना संग्रामपुर अमेठी, बीसी एजेंट परमात्मादीन यादव निवासी वंशवनपट्टी थाना संग्रामपुर अमेठी, प्रदीप कुमार सिंह निवासी राम नगर पूरेटिम सिंह थाना धनपतगंज सुल्तानपुर, सौरभ कुमार पांडेय निवासी नरहरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया। सरगना के खिलाफ अमेठी और प्रतापगढ़ में गैंगस्टर, गुंडा, लूट व अपहरण सहित गंभीर अपराधों के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

पूछताछ में जालसाजों ने बताया कि उनका फर्जी चेक के माध्यम से दूसरों के बैंक खातों से पैसा ट्रांसफर करने वाला संगठित गिरोह है। गिरोह में शामिल अमेठी के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का बीसी एजेंट उनको अधिक धनराशि वाले खातों की जानकारी देता है। एसपी ने टीम को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed