{"_id":"64adaad4d976633edc037f84","slug":"roadways-bus-left-from-durgaganj-to-varanasi-bhadohi-news-c-191-1-svns1016-466-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दुर्गागंज से वाराणसी के लिए रवाना हुई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दुर्गागंज से वाराणसी के लिए रवाना हुई रोडवेज बस
विज्ञापन
अभोली। दुर्गागंज क्षेत्र के लोगों की बरसों पुरानी मांग मंगलवार को पूरी हो गई। दुर्गागंज से वाराणसी के लिए रोडवेज बस का संचालन शुरू हो गया। किसान संगठन, सशक्त समाजवादी पार्टी और गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन संगठन के संयुक्त पदाधिकारियों ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सशक्त समाजवादी पार्टी के ज्ञानपुर विधानसभा अध्यक्ष जगदीश बिंद ने कहा कि वर्षों बाद उत्तरी-पूर्वी क्षेत्र के लिए रोडवेज बस की सुविधा मिली है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैजनाथ यादव 932 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर बैठकर आने वाले दिनों में नि:शुल्क सिटी बस की मांग कर रहे हैं, जो सफल भी होगा। किसान मोर्चा संगठन के सालिकराम यादव, गोंडवाना समग्र क्रांति आंदोलन के महेंद्र कुमार गोंड ने कहा कि 15 वर्ष पूर्व दुर्गागंज रोड त्रिमुहानी ज्ञानपुर में लाखों रुपये से बनकर तैयार रोडवेज बस स्टेशन डग्गामार वाहनों का अड्डा बनकर रह गया था। इस मौके पर दादा लोकबहादुर गोंड, गणेश गोंड, रमेश गोंड, सियापति, सुनील गोंड, मनीलाल, शिवकुमार आदि रहे। एआरएम कैंट एमके पांडेय ने बताया कि रोडवेज बस सोमवार को देर शाम दुर्गागंज पहुंच गई थी। सुबह सात बजे दुर्गागंज से रवाना होकर, बसवापुर, सुरियावां, पाली, ज्ञानपुर, गोपीगंज होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में भी रुटचार्ट का अनुपालन करते हुए चालक-परिचालक दुर्गागंज पहुंच जाएंगे।