फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roadways bus driver crushed by four wheeler in bhadohi

Bhadohi: मनबढ़ युवकों ने चार पहिया वाहन से रोडवेज बस चालक को कुचला, हालत गंभीर

Mon, 19 Jun 2023 06:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Jun 2023 06:43 PM IST
सार

भदोही जिले के औराई स्थित रोडवेज बस स्टेशन के पास सोमवार को मनबढ़ युवकों ने रोडवेज बस चालक को चार पहिया वाहन से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को वाराणसी रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Roadways bus driver crushed by four wheeler in bhadohi
गंभीर रूप से घायल चालक को वाराणसी रेफर किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के औराई स्थित रोडवेज बस स्टेशन के पास सोमवार को मनबढ़ युवकों ने रोडवेज बस चालक को चार पहिया वाहन से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने चालक की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन


औराई रोडवेज बस स्टेशन के पास वाराणसी बस डिपो से सवारी उतारने के दौरान एक चार पहिया वाहन ने बस में टक्कर मार दी। इससे रोडवेज बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कौशांबी निवासी चालक सत्यम (40 वर्ष) और परिचालक संतोष राय ने चार पहिया वाहन में सवार पांच युवकों से मरम्मत की मांग की।
विज्ञापन


इसपर मनबढ़ युवक गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मनबढ़ों ने तेजी से चार पहिया वाहन बस चालक और परिचालक की ओर बढ़ा दिया। परिचालक संतोष बच गया। सत्यम वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। पांचों युवक वाहन लेकर भाग गए। परिचालक संतोष राय ने घायल को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस फरार आरोपी युवकों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed