फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roads can not be reached from deadline till CM deadline

सीएम की डेडलाइन तक गड्ढामुक्त नहीं हो सकीं सड़कें

Sat, 17 Jun 2017 01:24 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Sat, 17 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Roads can not be reached from deadline till CM deadline
मरम्मत न होने से ध्वस्त आरईएस के अधीन चौरी- महराजगंज मार्ग।
ज्ञानपुर। 15 जून तक सूबे को गड्ढामुक्त करने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डेडलाइन खत्म हो गई, लेकिन जिले की ज्यादातर सड़कें गड्ढामुक्त नहीं हो सकीं। कई प्रमुख मार्गों पर गड्ढों के चलते आवागमन दुरूह बना हुआ है। शासन से 15 दिन की मोहलत मिलने से कार्यदायी संस्थाओं ने राहत जरूर महसूस की है, लेकिन सड़कों को गड्ढामुक्त कर पाना 15 दिन में भी मुश्किल ही दिख रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग ने लक्ष्य के मुकाबले 70 फीसदी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का दावा किया है, जबकि आरईएस और जिला पंचायत 10 फीसदी काम भी पूर्ण नहीं कर सके।       
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में सूबे की गड्ढायुक्त सड़कों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा गया था। भाजपा की सरकार बनने के बाद ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जून तक सडकों को गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी कर दिया। करीब दो माह से अधिक समय गुजरने के बाद सीएम की डेडलाइन खत्म हो गई, लेकिन सड़कों की दशा में खास सुधार नहीं हो सका। लोक निर्माण विभाग के मार्गों में शामिल मोढ़ के चकजीवरानी, मकनपुर डुहिया मार्ग हो या सिद्धनाथ घाट मार्ग, सुरियावां से गहरपुर होते हुए कटवार मार्ग की हालत भी खस्ताहाल है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर जीटी रोड से सरई राजपुतानी मार्ग, गांधी मार्ग, लालानगर-ज्ञानपुर मार्ग, दुर्गागंज-ज्ञानपुर मार्ग, सीतामढ़ी-धनतुलसी मार्ग, हास्टल चौराहा से मुख्यालय, बालीपुर मार्ग समेत कई सड़कों को गड्ढामुक्त किया गया। अवर अभियंता गोपाल कृष्ण और विकास ने बताया कि उच्चाधिरियों के निर्देश पर दिन-रात काम किया गया। इससे 346 किमी गड्ढायुक्त सड़कों में 343 किमी को गड्ढामुक्त किया। नवीनीकरण एवं मरम्मत के लिए 79 किमी मिला था, जिसमें 10 किमी कार्य हुआ। चार किमी नवीनीकरण और छह किमी पैच मरम्मत हुए। वहीं दूसरी ओर आरईएस की प्रमुख सड़कों में शामिल अभियां- सुरियावां मार्ग, महराजगंज- चौरी मार्ग समेत कई सड़कों की दशा जस की तस है। आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कार्यदायी संस्था आरईएस और जिला पंचायत को 204 किमी सड़क को गड्ढामुक्त करने की जिम्मेदारी मिली थी, जिसमें से केवल 56 किमी पर ही कार्य हो सका।       
विज्ञापन

इनसेट       
पैचिंग को लेकर उठ रहे सवाल       
ज्ञानपुर। जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त करने में मानक को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। सपा और बसपा के नेताओं ने तारकोल, गिट्टी के मानक में मनमानी का आरोप लगाया है। बसपा नेता भरतराज सिंह ने कहा कि जिस तरीके से पैचिंग की जा रही है, वह एक बारिश भी नहीं चल सकेगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed