{"_id":"620fddb55d4c9e54115c7094","slug":"road-of-three-crores-crumbling-in-a-month-now-patching-bhadohi-news-vns639282831","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीने भर में उखड़ी तीन करोड़ की सड़क, अब पैचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीने भर में उखड़ी तीन करोड़ की सड़क, अब पैचिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। लोक निर्माण विभाग में सड़कों के निर्माण में सरकारी धन की बंदरबांट का नमूना देखना है तो विंध्याधाम जाने वाली गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर आइए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के समय करीब तीन करोड़ की लागत से बनी सड़क महीने भर में जगह-जगह उखड़ गई। मामला संज्ञान में आने पर विभाग पैचिंग करा रहा है, लेकिन अब भी कई स्थानों पर सड़क राहगीरों की मुसीबत बढ़ा रही है।
सड़कों के विकास पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च होते हैं, लेकिन गुणवत्ता का ध्यान न देने से अक्सर सड़कें समय से पहले ही टूट जाती है। जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर लोक निर्माण विभाग ने विंध्याचल जाने वाली गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग की आनन-फानन में मरम्मत कराई। जिस पर करीब तीन करोड़ की धनराशि खर्च की गई। गुणवत्ता और मानक सही न होने से सड़क जनवरी में ही जगह-जगह टूटने लगी। गोपीगंज के तुलसी चित्र मंदिर से लेकर ककराही रेलवे फाटक तक दर्जन भर स्थानों पर सड़क खराब हो गई। नागरिकों ने मामला उठाया तो विभागीय अफसर जगह-जगह पैचिंग भी कराने में जुट गए, लेकिन वह भी चंद दिनों में ही खराब होने लगा है। आरटीआई कार्यकर्ता आदर्श त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धांधली का आरोप लगाया। सड़क की जांच कराने संग ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण एसबी राव ने कहा कि सड़क खराब होने की शिकायत मिली है। उक्त मार्ग को सही कराया जा रहा है। ठेकेदार का भुगतान अभी पूरा नहीं किया गया। सड़क सही होने पर ही भुगतान होगा।