{"_id":"6121331b8ebc3e6ee2352903","slug":"road-closed-due-to-waterlogging-villagers-demonstrated-bhadohi-news-vns6072207132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से रास्ता बंद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से रास्ता बंद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभोली ब्लॉक के भानीपुर गांव की ठाकुर बस्ती में जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार भले ही विकास का दावा कर रही है, लेकिन बस्ती में कई साल से बारिश के सीजन में पानी भर जाता है। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
कार्यदायी संस्थाएं जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुराज प्रताप सिंह के पैतृक आवास तक एक रास्ता भी नहीं दे सका। डाड़-मेड़ से होकर सेनानी का परिवार तीन वर्ष से आवागमन की समस्या झेल रहा है। तेज बारिश के चलते चारों ओर भरे पानी से मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। कई बार जिला प्रशासन से रास्ता की मांग की गई जिसका कोई असर नहीं है। एक माह के अंदर सेनानी परिवार को प्रशासन ने रास्ता नहीं दिया तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अमरेश सिंह, भोलानाथ सिंह, राकेश सिंह, राजेश सिंह, दुर्गेश सिंह, राजाराम सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, जीतनारायण सिंह, प्रेमबहादुर सिंह, महेश सिंह, लालता प्रसाद सिंह, रामबहादुर सिंह, शिवप्रसाद सिंह आदि रहे।