{"_id":"60f574666431631e9834b6fd","slug":"road-accident-in-mumbai-bhadohi-resident-husband-wife-and-son-died-and-condition-of-two-daughters-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के दौरान हादसाः मुंबई में भूस्खलन, भदोही निवासी पति-पत्नी और पुत्र की मौत, दो पुत्रियों की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के दौरान हादसाः मुंबई में भूस्खलन, भदोही निवासी पति-पत्नी और पुत्र की मौत, दो पुत्रियों की हालत गंभीर
Mon, 19 Jul 2021 06:55 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क,भदोही
अमर उजाला नेटवर्क,भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 19 Jul 2021 06:55 PM IST
सार
मुंबई में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन का कहर भदोही के एक परिवार पर टूटा है। हादसे में जिले के चकनिरंजन गांव निवासी पति-पत्नी और पुत्र की मौत हो गई वहीं दो पुत्रियों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
चकनिरंजन गांव में मृतक के घर के बाहर जुटे ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले के चकनिरंजन गांव निवासी रामनाथ तिवारी (50), कविता तिवारी (48), अंकित तिवारी (24) पति-पत्नी और पुत्र की मौत रविवार को मुंबई में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में हो गई और दो पुत्रियां गंभीर रुप से घायल हुई है। जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौत की जानकारी लोगों को होने पर गांव में परिवार को ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली के चकनिरंजन गांव निवासी राजनरायण तिवारी के पुत्र रामनाथ तिवारी अपने तीन भाइयों सिद्धनाथ, शिवनाथ और सुनील तिवारी के साथ मुंबई में रहकर मालाफूल बेचने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
रविवार को प्रतिदिन की तरह रामनाथ तिवारी पत्नी कविता तिवारी, पुत्र अंकित तिवारी और दो पुत्रियों के साथ कमरे पर जा रहे थे उसी समय भूस्खलन की चपेट में आ गए। एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई को सुनकर लोगों में शोक की लहर व्याप्त रही तो सांत्वना देने वालों का तांता नहीं थम पा रहा है। आंखों में आंसू लिए लोग प्रकृति के कहर को कोसते रहे।
विज्ञापन